लाइव न्यूज़ :

'एक विलेन रिटर्न्स' की पहले पार्ट से तुलना पर बोले जॉन अब्राहम- फिल्म खुद देगी इसका जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 30, 2022 18:11 IST

एक विलेन रिटर्न्स के जरिए जॉन अब्राहम अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी जैसे स्टार्स के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में फैंस को जॉन और अर्जुन के बीच जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे'एक विलेन' और 'एक विलेन रिटर्न्स' की तुलना शुरू हो गई है।जॉन का मानना ​​है कि यह उनकी फिल्म है जो तुलनाओं का जवाब देगी।फिल्म इसी साल 29 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर 'एक विलेन' साल 2014 में रिलीज हुई थी, जोकि ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। इसी क्रम में अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट इस साल जुलाई में रिलीज होने वाला है। मगर 'एक विलेन रिटर्न्स' में इस बार जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी जैसी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो चुका है।

इस बीच अब 'एक विलेन' और 'एक विलेन रिटर्न्स' की तुलना शुरू हो गई है। हालांकि, जॉन का मानना ​​है कि यह उनकी फिल्म है जो तुलनाओं का जवाब देगी। जॉन अब्राहम का कहना है कि अंत में यह दर्शक हैं। आपको दर्शकों का सम्मान करना होगा और अंत में यह फिल्म है जो बात करेगी। बता दें कि जॉन खुद इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित नजर आए। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने कहा कि जब मैंने एक विलेन रिटर्न्स की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे पता था कि मैं यही करना चाहता था क्योंकि यह मेरे लिए घर वापसी जैसा था।

बताते चलें कि एक विलेन रिटर्न्स के जरिए जॉन अब्राहम अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी जैसे स्टार्स के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में फैंस को जॉन और अर्जुन के बीच जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है, जबकि का प्रोडक्शन टी-सीरीज के बैनर तले किया गया है। फिल्म इसी साल 29 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

टॅग्स :जॉन अब्राहमतारा सुतारियाअर्जुन कपूरदिशा पटानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?