लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली की मुश्किलें बढ़ीं, धारा 306 के तहत आरोप तय

By भारती द्विवेदी | Updated: January 30, 2018 21:07 IST

3 जून साल 2013 में जिया खान ने मुंबई में अपने घर पर सुसाइड कर लिया था।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में अभिनेता सूरज पंचोली पर आरोप तय हो गया है। मुंबई की एक सत्र अदालत ने अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप में केस चलाने का आदेश दिया है। न्यायधीश केडी शिरभाटे ने सूरज पंचोली पर आईपीसी के धारा 306 के तहत आरोप तय किए हैं।

हालांकि सुनवाई के दौरान अभिनेता के वकील ने उनका काफी बचाव भी किया। सूरज के वकील प्रशांत पाटिल ने कोर्ट से कहा कि जिया ने यह कदम खुद उठाया था इसमें सूरज का कोई हाथ नहीं था। गवाहों का परीक्षण 14 फरवरी से शुरू होगा।  

बता दें कि जिया उर्फ नफीसा खान ने 207 में फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में जिया अमिताभ बच्चन के साथ दिखीं थीं। उसके बाद उन्होंने आमिर खान की फिल्म गजनी में भी काम किया था। 3 जून साल 2013 में जिया ने मुंबई में अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। जिया की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने अभिनेता सूरज पंचोली के साथ अपने रिश्तों का जिक्र किया था। साथ ही इस रिश्तें की वजह से वो डिप्रेशन में थीं इस बात का भी खुलासा हुआ था।

सुसाइड नोट के आधार पर ही 10 जून को अभिनेता सूरज पंचोली को अरेस्ट किया गया था। साल 2013 के अक्टूबर में ही जिया की मां राबिया खान ने बंबई हाई कोर्ट से जिया की मौत की सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसके लिए कोर्ट ने इजाजत दे दी थी। सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा था कि सूरज ने जिया से शादी का झूठा वादा किया था और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया था। 

टॅग्स :जिया खानसूरज पंचोलीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीB'Day Special: अनिल कपूर बॉलीवुड का वो सितारा जिसे उम्र छू भी नहीं पाई है

बॉलीवुड चुस्कीबाला साहब ठाकरे को पर्दे पर नवाजुद्दीन से बेहतर कोई नहीं दिखा सकता, यकीन ना हो तो टीजर देख लो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?