B'Day Special: अनिल कपूर बॉलीवुड का वो सितारा जिसे उम्र छू भी नहीं पाई है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 23, 2017 11:13 PM2017-12-23T23:13:12+5:302017-12-24T01:01:04+5:30

Next

जाने माने फिल्म निर्माता सुरेंद्र कपूर के बेटे अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1959 को मुंबई में हुआ था।

अनिल ने फिल्म 'हमारे-तुम्हारे' से 1979 में डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म 'वो सात दिन' में उनको पहला मेनलीड मिला।

अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं वहीं छोटे भाई संजय कपूर हीरो रह चुके हैं।

साल 1984 में अनिल कपूर ने कॉस्ट्यूम डिजानइर सुनीता बवनानी से शादी की। अनिल और सुनीता की दो बेटियां और एक बेटा है।

छोटी बेटी रिया के साथ अनिल कपूर

'मिस्टर इंडिया' के नाम से फेमस अनिल कपूर इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। डायरेक्टर की पहली च्वाइस अमिताभ बच्चन थे।

बटे हर्षवर्धन के साथ 'जीक्यू' मैगजीन के शूट में अनिल कपूर

फिल्म 'बधाई हो बधाई' के जरिए अनिल ने प्रोड्क्शन में हाथ अजमाया। इस फिल्म में मेनलीड अनिल और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी थी।

'मिस्टर इंडिया' और 'झकास कपूर' अनिल कपूर के निकनेम हैं। एक इनकी फिल्म का नाम है दूसरा डायलॉग।

अनिल के तीनों बच्चे इंडस्ट्री से जुड़े हैं। जहां सोनम और हर्षवर्धन एक्टिंग करते हैं वहीं छोटी बेटी रिया प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म 'पुकार' के लिए अनिल कपूर को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। ये फिल्म 2000 में आई थी।

अनिल कपूर ने एक्टिंग के अलावा अपनी कई फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं।