लाइव न्यूज़ :

'गुंजन सक्सेना' का फर्स्ट लुक जारी, जाह्नवी कपूर का ये अंदाज छू जाएगा आपका दिल

By मेघना वर्मा | Updated: August 29, 2019 12:27 IST

जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू शंशाक खेतान की फिल्म 'धड़क' से किया था। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर भी दिखाई दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे'गुंजन सक्सेना' की एक और फोटो मेकर्स ने शेयर की है।'गुंजन सक्सेना' फिल्म में जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाती दिखेंगी। 

बॉलीवुड की 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। अपने करियर की शुरुआत में ही इतनी सराहना पाने वाली जाह्नवी जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखाई देनी वाली हैं। लम्बे समय से फिल्म के सेट से जाह्नवी की फोटोज सामने आ रही थीं। अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म के पहले लुक को रिवील कर दिया है। 

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से गुंजन सक्सेना...द कार्गिल गर्ल का पहला लुक जारी किया है। इस फोटो में जाह्नवी कपूर बड़े ही खुशमिजाज अंदाज में पेपर प्लेन उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। जाह्नवी की मुस्कान आपका दिल छू जाएगी। वहीं करण जौहर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'उसको बोल गया कि लड़कियां पायलट नहीं बनतीं, मगर वो उड़ने की चाह लेकर अपनी जमीन पर खड़ी रही, गुंजन सक्सेना द कार्गिल गर्ल 13 मार्च 2020 को सिनेमा घरों में।'

बता दें इस फिल्म में जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना, आईएएफ की पायलट के किरदार में दिखेंगी। गुंजन सक्सेना की जिंदगी की बात की जाए तो उन्होंने कार्गिल के युद्ध में इतिहास रचा है और 1999 में होने वाले इस युद्ध में कितने की ही घायल सिपाहियों की मदद की है। उनकी इस काम के लिए भारत सरकार की ओर से गुंजन को शौर्य चक्र से भी नवाजा गया है। 

वहीं गुंजन सक्सेना की एक और फोटो मेकर्स ने शेयर की है। जिसमें जाह्नवी कपूर फुल यूनीफॉर्म में नजर आ रही हैं। मर्दों की इस दुनिया में गुंजन सक्सेना वो नाम है जिनकी बहादुरी के किस्से और जज्बे की कहानियों सदियों तक सुनाई जाएगी। फिल्म के पहले पोस्टर को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। दूसरी फिल्म में ही इतना चैलेंजिंग रोल करने के लिए भी लोग जाह्नवी कपूर की सराहना कर रहे हैं। 

बता दें जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू शंशाक खेतान की फिल्म धड़क से किया था। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर भी दिखाई दिए थे। धड़क फिल्म की शूटिंग के बाद से ही जाह्नवी गुंजन सक्सेना के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं। अब देखना होगा लोगों को उनकी यह फिल्म कैसी लगती है। वहीं इस फिल्म में जाह्नवी, पंकज त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाती दिखेंगी। 

टॅग्स :जाह्नवी कपूरकरण जौहरपंकज त्रिपाठीगुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?