लाइव न्यूज़ :

VIDEO: coronavirus की वजह से फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग टली, शाहिद कपूर ने फैंस को दी यह सलाह

By अमित कुमार | Updated: March 15, 2020 12:36 IST

कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों में सिनेमा हाल, स्कूल-कॉलेज और जिम बंद है। इसके अलावा वायरस के डर के कारण फिल्मों की शूटिंग भी कैंसिल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर का एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहिद कपूर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को बढ़कर 105 हो गई। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हाल ही में सऊदी अरब से लौटे कर्नाटक के कलबुर्गी निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इसके अलावा दिल्ली में रहने वाली 68 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसने शुक्रवार की रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों में सिनेमा हाल, स्कूल-कॉलेज और जिम बंद है। इसके अलावा वायरस के डर के कारण फिल्मों की शूटिंग भी कैंसिल हो रही है। शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की शूटिंग भी इस वायरस के कारण रोक दी गई है। शाहिद कपूर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। पिछले कुछ महीनों से शाहिद इस फिल्म पर काम कर रहे थे। 

शाहिद कपूर का एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहिद कपूर मास्क लगाकर एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके हाथ में सेनिटाइजर का डब्बा भी है। जिसे वो कैमरा की ओर दिखा रहे हैं। शाहिद फैंस को खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क और सेनिटाइजर इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 7 मामले

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 11, कर्नाटक में छह, महाराष्ट्र में 19, लद्दाख में तीन और जम्मू-कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसके अलावा राजस्थान में कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है।

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहिद कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!