लाइव न्यूज़ :

जसलीन मथारू ने 'चुपके से' कर ली है शादी? अनूप जलोटा से अफेयर की खबर से हर कोई रह गया था हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 06:24 IST

बिग बॉस के घर में अपने म्यूजिक गुरू अनूप जलोटा (Anoop Jalota) से अफेयर को लेकर चर्चा में आईं मॉडल सिंगर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं

Open in App
ठळक मुद्देमॉडल और सिंगर जसलीन मथारू अक्सर सुर्खियों में रहती हैं एक बार फिर से जसलीन सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार मामला उनके अफेयर नहीं बल्कि शादी की है।

मॉडल और सिंगर जसलीन मथारू अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से जसलीन सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार मामला उनके अफेयर नहीं बल्कि शादी की है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको देख कर लग रहा है कि सिंगर की शादी हो गई है।  ये वही जसलीन मथारू हैं जो सबसे पहले बिग बॉस के घर में अपने म्‍यूजिक गुरू व भजन सम्राट नाम से मशहूर अनूप जलोटा (Anoop Jalota) के साथ अफेयर को चर्चा में आई थीं।

बिग बॉस के घर में दोनों ने शादी की बातें भी की थीं। कई लोगों ने इस बारे में दावा किया है कि जसलीन और अनूप करीबी रहे हैं। हालांकि बाद में जसलीन और अनूप ने अपने रिश्ते को फेक बता दिया था। हाल ही में जसलीन पारस छाबड़ा के शो मुझसे शादी करोगी में नजर आई थीं।  चौंकाने वाली बात ये थी कि शो में पारस के करीब आने के बजाए शहनाज के लिए स्वयंवर में शामिल होने आए एक अन्य कंटेस्टेंट के बेहद करीब आ गई थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि जसलीन ने शादी कर ली है। असल में उनके कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं जिनमें वो हाथों में चूंड़ा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। 

कुछ यूं नजर आ रहीं जसलीन

वहीं इस गाने में जसलीन अपने बेडरूम में दिखाई दे रही हैं और साथ‌िया फिल्म के गाने 'चुपके से लगजा गले, रात की चादर तले' पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में वह एक नई दुल्हन की तरह से नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं टीओआई की खबर के अनुसार जसलीन ने कहा है कि वह ये गाना सुन रही थीं।

इस गाने से उन्हें शादी वाली फीलिंग आई तो उन्होंने इसे एक दुल्हन के तरह ही सज कर इस पर डांस किया और गाना को शूट करने के बाद इसमें एकदम वे‌डिंग वाली फीलिंग आ रही थी तो मैंने इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

टॅग्स :बिग बॉसजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?