लाइव न्यूज़ :

जान्हवी कपूर बोलीं- लोग मुझे तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक मैं कुछ खास नहीं करती

By भाषा | Updated: August 6, 2020 20:24 IST

सोशल मीडिया पर अंदरुनी-बाहरी की बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का कहना है कि वह कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'गुंजन शर्मा: द कारगिल गर्ल' का ट्रेलर को जातीय नफरत की कई टिप्पणियां मिलीं'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला लड़ाकू विमान चालक गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का कहना है कि वह अपनी नई फिल्म 'गुंजन शर्मा: द कारगिल गर्ल' को लेकर सोशल मीडिया पर अंदरुनी-बाहरी की बहस के बीच खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं। बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने कहा कि लोग उन्हें तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक कि वह 'असाधारण' ना हो। 

उन्होंने कहा, 'आप या तो इससे दब जाएंगे या फिर इसमें उम्मीद की किरण देखेंगे। मुझे जो समझ आया है कि लोग मुझे तबतक स्वाकार नहीं करेंगे जबतक मैं कुछ खास ना करुं। यह बहुत अच्छा भी है क्योंकि उन्हें उम्मीद से कम से काम चलाना भी नहीं चाहिए।' फिल्म 'गुंजन शर्मा: द कारगिल गर्ल' का ट्रेलर को जातीय नफरत की कई टिप्पणियां मिलीं। ये टिप्पणियां फिल्म पर नहीं बल्कि उन मुद्दों पर थी जिसने हिंदी फिल्म उद्योग में ध्रुवीकरण ला दिया है। 

यह पूछे जाने पर कि वह इस बहस को कैसे ले रही हैं तो 23 साल की जान्हवी कपूर ने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखना जरूरी है। 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला लड़ाकू विमान चालक गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। यह 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगा।

टॅग्स :जाह्ववी कपूरगुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीइंटरनेट पर छाया 'परम सुंदरी' जान्हवी कपूर का ग्लैमरस लुक, मिनी स्कर्ट में कहर ढ़ा रहीं एक्ट्रेस!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?