करवाचौथ का व्रत हर एक सुहागिन रखती है। आज के समय में करवाचौथ एक फैशन ट्रेंड सा बन गया है। फिल्म इंडस्ट्री में भी करवाचौथ की चलन अब देखने को मिलता है। इस बार कई ऐसी एक्ट्रेस होगीं जो पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी। लेकिन त्योहार से पहले ही ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने इस त्योहार को मना लिया है। इसका एक खास वीडिया भी वायरल हो रहा है।
जाह्नवी और ईशान ने साथ में धड़क फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म में दोनों के काम को खूब पसंद किया गया था। दोनों की जोड़ी भी फैंस को पसंद आई थी। इसी बीच जाह्नवी और ईशान ने करवाचौथ मनाया है। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडिया पर जाह्नवी ईशान को छलनी से देखती नजर आ रही हैं।
इस दौरान दोनों ने राज कपूर और नरगिस के फेमस गाने प्यार हुआ पर डांस भी किया। दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब मीडिया में आती रही हैं। लेकिन दोनों ने इस बात से हमेशा इनकार किया है। लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता रहा है।