धड़क गर्ल जान्हवी कपूर को फैन्स ने किया इस खास अंदाज में विश, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 6, 2020 12:32 PM2020-03-06T12:32:29+5:302020-03-06T12:47:38+5:30

जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर फैन्स उन्हें अपने-अपने अंदाज में विश कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनकी बचपन से लेकर अबतक की कई तस्वीरें पोस्ट की जा चूकी है।

janhavi kapoor fan wish her very different style on social media check it out | धड़क गर्ल जान्हवी कपूर को फैन्स ने किया इस खास अंदाज में विश, देखें

जान्हवी कपूर को फैन्स ने किया इस खास अंदाज में विश (फोटो-इंस्टाग्राम)

जान्हवी कपूर भले ही बॉलीवुड में नई- नई हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं हैं। आज यानी की 6 मार्च को जान्हवी कपूर अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं. अब जाहिर सी बात है कि जान्हवी के चाहने वाले उन्हें विश तो करंगे ही, रात से ही जाह्नवी को फैन्स अपने अंदाज में विश कर रहे हैं। फैन्स का प्यार सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

फैन्स ने बहुत ही खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर जान्हवी को विश किया है। एक फैन्स ने जान्हवी की बचपन की तस्वीर शेयर की है तो वहीं दूसरे फैन ने धड़क का लुक शेयर किया है। फैन्स के दिल में प्यार देखकर जान्हवी कपूर भी काफी खुश है। जाह्नवी कपूर अपने जन्मदिन पर बहुत कुछ खास करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन एक्टिव रहने वाली जान्हवी कपूर को फैन्स का प्यार मिल रहा है। 

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं जिसे देख फैन्स भी खूब तारीफ करते हैं। इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर के 8 मिलियन फॉलोअर्स है।

वहीं बात करें जान्हवी कपूर के फिल्मों के बारे में तो फिलहाल वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी चल रही हैं। इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट भी है. गुंजन सक्सेना के बाद उनके पास रुही आफजा, दोस्ताना 2 और तख्त जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हैं। और कई महीनों तक जान्हवी व्यस्थ रहने वाली हैं।

Web Title: janhavi kapoor fan wish her very different style on social media check it out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे