लाइव न्यूज़ :

Jai Mummy Di Review: हंसी और रोमांस दोनों का तड़का नहीं लगा पाती है सनी सिंह की 'जय मम्मी दी', पढ़ें रिव्यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 17, 2020 11:23 IST

सनी सिंह और सोनाली सहगल एक बार फिर से पर्दे पर नजर आए हैं। दोनों की फिल्म जय मम्मी दी आज पर्दे पर रिलीज हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे निर्देशक नवजोत गुलाटी की फिल्म जय मम्मी दी आज पर्दे पर रिलीज हो गई है।फिल्म में सनी सिंह,सोनाली सहगल, सुप्रीया पाठक,पूनम ढिल्लन अहम रोल में हैंदो परिवारों के बीच दुश्मनी और उसके बीच एक प्रेम कहानी का फॉरम्यूला बॉलीवुड में नया नहीं है। इसी विषय को एक बार फिर से पर्दे पर पेश किया गया है। निर्देशक नवजोत गुलाटी की फिल्म जय मम्म

दो परिवारों के बीच दुश्मनी और उसके बीच एक प्रेम कहानी का फॉरम्यूला बॉलीवुड में नया नहीं है। इसी विषय को एक बार फिर से पर्दे पर पेश किया गया है। निर्देशक नवजोत गुलाटी की फिल्म जय मम्मी दी आज पर्दे पर रिलीज हो गई है।फिल्म भले कॉमिडी जॉर्नर की हो, मगर फिल्म में आपको हंसी के पल कम और सुपरफिशियल और फोर्स हास्य की झलकियां ज्यादा नजर आती हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म-

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एर कॉमेडी वे से शुरू होती है। जिसमें दिल्ली में दो परिवार पास पास रहते हैं। लेकिन खास बात ये है कि इन दोनों परिवारों में दुश्मनी हैं। कॉलेज के जमाने में पिंकी(पूनम  ढिल्लन) और लाली (सुप्रिया पाठक) के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन अब दोनों कट्टर दुश्मन बन गई हैं। इन दोनों की दुश्मनी को इनकी परिवार भी निभा रहा है। खास बात ये है कि पिंकी और लाली इस बात ये अंजान हैं कि उनके बच्चे पुनीत खन्ना (सनी सिंह) और सांझ भल्ला(सोनाली सहगल) काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस कहानी में ट्विस्ट तब आता है। जब सांझ द्वारा पुनीत को शादी के लिए प्रपोज किये जाने के बावजूद वह डर कर हां नहीं कर पाता। ऐसे में सांझ की शादी कहीं और तय हो जाती है और लाली भी अपने बेटे पुनीत का रिश्ता कहीं और तय कर देती है। लेकिन इसके बाद पुनीत और सांझ को अहसास होता है कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। ऐसे में दोनों एक दूसरे से कैसे शादी करते हैं पूरी फिल्म इसी पर है-

निर्देशन

दोनों मम्मियों के बीच खींचातानी और इस बीच सांझ और पुनीत का रोमांस फर्स्ट हॉफ में थोड़ी दिलचस्पी लाता है। लेकिन दूसरा हॉफ बोर होने पर मजबूर कर देता है। खासकर फिल्म का क्लाईमैक्स पूरी कहानी को एक झटके में नीचे गिरा देता है। नवजोत गुलाटी के लेखन के साथ साथ संकेत शाह की सिनेमेटोग्राफी भी एक कमज़ोर पक्ष है।

एक्टिंग

सनी सिंह ने पुनीत खन्ना के रोल में पूरी कोशिश की है कि फैंस दिलों में घर कर पाएं। वह काफी हर तक कामयाब भी हुए हैं। वहीं सांझ के रोल में सोनाली केवल ग्लैमरस लगी हैं। मगर अपने रोल में सही सुर को वह कहीं पकड़ी नजर नहीं आई हैं। पूनम ढिल्लन और सुप्रीया पाठक ने नायाब एक्टिंग की है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?