लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस में जय भानुशाली ने की एंट्री, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान

By वैशाली कुमारी | Updated: October 3, 2021 20:43 IST

जय का आना सभी के लिए एक सरप्राइज एलिमेंट था जिसके बाद शो के कंटेस्टेंट्स ने उनका स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय भानुशाली इस सीजन के सबसे अधिक फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैंजय ने एक तरफ कहा की वो शो में किसी के साथ हाथापाई नहीं करेंगे

 एक्टर और होस्ट जय भानुशाली ने सभी को चौकाते हुए टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस में एंट्री की। जय का आना सभी के लिए एक सरप्राइज एलिमेंट था जिसके बाद शो के कंटेस्टेंट्स ने उनका स्वागत किया। रिपोर्ट्स की माने तो बीती रात 'बिग बॉस 15' में एंट्री करने वाले जय भानुशाली को खुद शो के होस्ट सलमान खान ने घर का दौरा करवाया था। जय का आखिरी वक्त में शो में एंट्री करना सभी को सरप्राइज करने वाला था, लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है। हर साल कुछ कंटेस्टेंट आखिरी वक्त पर एंट्री करते हैं और हर किसी को हैरान कर देते हैं। पिछले साल भी रुबीना दिलैक और अभिनव ने अंतिम समय एंट्री ली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय भानुशाली इस सीजन के सबसे अधिक फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं। सलमान खान के साथ बातचीत में जय ने बहुत सारे खुलासे किए। जय ने खुलासा किया कि वे शो को बहुत पसंद करते हैं और खाली समय में अक्सर इसे देखा करते थे। शो में एंट्री से उत्साहित जय ने बताया कि 'उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि या तो उन्हें पहले दो हफ्तों में ही घर से बाहर कर दें या फिर उन्हें अंत तक रहने दें।

जय टेलीविजन के सबसे चर्चित होस्ट हैं और लगातार बड़े शोज को होस्ट करते रहते हैं। शो होस्ट करने के अलावा उन्होंने अपनी पत्नी माही विज के साथ डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' भी जीता था। जय ने शो से जुड़े नियम कानून को जानने के बाद उन्होंने भी अपनी बात रखी और कहा कि एक चीज जो वो शो में कभी नहीं करेंगे, वह है किसी के साथ शारीरिक लड़ाई। 

जय ने एक तरफ कहा की वो शो में किसी के साथ हाथापाई नहीं करेंगे, लेकिन अगर किसी ने उन्हें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। फिर इसके लिए उन्हें शो को छोड़ना ही क्यों ना पड़े। फिलहाल जय भानुशाली अब शो का हिस्सा हैं, और अब बाकी के कंटेस्टेंट्स के साथ शो में अपना दम दिखाना होगा। क्यूंकि यहां वही जीतता है जो सबके ऊपर हावी रहने के साथ ऑडिएंस का दिल भी जीतता है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबिग बॉस 15सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?