लाइव न्यूज़ :

वायरल हो रही है जैकलिन फर्नांडीस की बेडरूम सेल्फी, तस्वीरें देखकर फैंस भी हैरान

By अमित कुमार | Updated: June 8, 2020 17:29 IST

लॉकडाउन में जैकलिन फर्नांडीस लंबे समय तक सलमान खान के फार्म हाउस पर थी। वहां उन्होंने एक गाने का शूट भी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

Open in App
ठळक मुद्दे जैकलीन ने अपने करियर के दौरान 'किक', 'मर्डर 2', 'ढिशुम', 'जुड़वां 2' , 'हाउसफुल 2' , 'हाउसफुल 3' ,'ब्रदर्स' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में काम किया है।इस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हाल ही में जैकलिन फर्नांडीस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेडरूम से मॉर्निंग सेल्फी शेयर की हैं। यह तस्वीरें बेहद बोल्ड है। इस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

इन तस्वीरों में जैकलिन के पीछे खिड़की से सूरज की रोशन घर के अंदर आ रही है। इस तस्वीर के साथ जैकलिन ने लिखा- 'Rise and shine'।  जैकलीन फर्नांडीस बॉलीवुड में आए 11 साल हो गए हैं। 2009 में रिलीज 'अलादीन' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। जैकलीन का कहना है कि अब तक निभाई हर भूमिका से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और भविष्य में वह एक्शन आइकन बनना चाहती हैं।

जैकलीन ने अपने करियर के दौरान 'किक', 'मर्डर 2', 'ढिशुम', 'जुड़वां 2' , 'हाउसफुल 2' , 'हाउसफुल 3' ,'ब्रदर्स' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में काम किया है। जैकलीन खुद को लकी मानती हैं कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कुछ बेहतरीन फिल्में करने का मौका मिला। एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। चाहे वह निर्देशक हों या अभिनेता। 

इसके अलावा मुझे कुछ अलग, रोमांचक और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने का अवसर भी मिल चुका है। मैंने अब तक की हर भूमिका और फिल्म के साथ बहुत कुछ सीखा है, जिसने मुझे एक कलाकार और एक व्यक्ति के तौर पर विकसित होने में मदद की है। मुझे अच्छा काम करने की उम्मीद है और हर प्रोजेक्ट के साथ मैं अलग-अलग चीजें सीखना चाहती हूं और नए-नए अनुभव लेना चाहती हूं।''

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल