'पत्नी को पहली बार देखा धोते हुए', जैकी श्रॉफ ने बताया- आयशा ने कैसे गुंडों से बचाई थी जान

By अनिल शर्मा | Published: July 5, 2021 02:30 PM2021-07-05T14:30:51+5:302021-07-05T14:49:59+5:30

शो के होस्ट राघव ने जैकी और सुनील शेट्टी से ये सवाल किया कि क्या वे दोनों भी अपनी पत्नियों से डरते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने यस कहा। इसके बाद जैकी ने वो वाकया सुनाया।

Jackie Shroff told how wife Ayesha saved her life from the goons | 'पत्नी को पहली बार देखा धोते हुए', जैकी श्रॉफ ने बताया- आयशा ने कैसे गुंडों से बचाई थी जान

'पत्नी को पहली बार देखा धोते हुए', जैकी श्रॉफ ने बताया- आयशा ने कैसे गुंडों से बचाई थी जान

Highlightsआयशा पहली बार 13 साल की उम्र में जैकी से मिली थीं।उन्होंने 1987 में शादी के बंधन में बंधे।जैकी-आयशा के बच्चे हैं - टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ।

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ (Dance Deewane 3) के सेट पर  खुलासा किया कि कैसे उनकी पत्नी आयशा ने गुंड़ों से उनकी जान बचाई थी। दरअसल वीकेंड पर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी बतौर मेहमान उपस्थित हुए थे। इसी दौरान जैकी ने बताया कि एक बार कुछ गुंडे उन्हें पीटने आ रहे थे तो पत्नी ने उन्हें बचाया।

शो के होस्ट राघव ने जैकी और सुनील शेट्टी से ये सवाल किया कि क्या वे दोनों भी अपनी पत्नियों से डरते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने यस कहा। इसके बाद जैकी ने वो वाकया सुनाया। जैकी श्रॉफ के मुताबिक वह आयशा से तबसे डरते हैं, जबसे उन्होंने उन्हें गुड़ों को पीटते हुए देखा है।

जैकी ने सुनाया किस्सा

जैकी श्रॉफ ने कहा, खाली नाम दादा है भिडू। मैं हमेशा से डरता आया हूं। आज से नहीं पहले से। जैकी ने आगे बताया कि मैंने नेपेंसी रोड पर फाइट करते हुए देखा अपनी वाइफ को, दोस्त के लिए। मेरा दोस्त और मैं थे। कुछ ऐसी चीज हो गई वहां पर, तो बहुत बड़ा गैंग आ गया था हमको धोने के लिए। तो मैंने अपनी वाइफ पहली बार देखा धोते हुए। तब से डरता हूं।

13 साल की उम्र में जैकी से मिली थीं आयशा

बता दें, आयशा पहली बार 13 साल की उम्र में जैकी से मिली थीं। इतनी कम उम्र में जैकी को देखते हुए उन्हें लगा कि यही जीवनसाथी बनेगा। उन्होंने 1987 में शादी के बंधन में बंधे और उनके दो बच्चे हैं - टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ।

जैकी को हाल ही में राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान, दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा के साथ देखा गया था। फिल्म की क्रिटिक्स नाकारात्मक रिव्यू किया था। जैकी श्रॉफ अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में दिखेंगे, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

Web Title: Jackie Shroff told how wife Ayesha saved her life from the goons

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे