इस महीने के अंत में शादी के बंधन में बंध सकती हैं नेहा कक्कड़, इस सिंगर के साथ जुड़ा नाम
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 5, 2020 10:38 AM2020-10-05T10:38:12+5:302020-10-05T10:38:12+5:30
खबरों के मुताबिक इंडियाज राइजिंग स्टार का हिस्सा रहे रोहनप्रीत सिंह से नेहा कक्कड़ इस महीने के अंत तक दिल्ली में शादी कर सकती हैं।
अपने गानों से धूम मचाने वाली नेहा कक्कड़ फैंस के दिलों में राज करती हैं। नेहा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक बेहतरीन गाने गाए हैं। नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। अब खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ जल्द शादी करने वाली हैं। नेहा कक्कड़ अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
रोहनप्रीत म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के दूसरे सीजन में फर्स्ट रनर-अप थे। कुछ दिनों पहले फैंस ने रोहनप्रीत इस साल की शुरुआत में शहनाज़ गिल के लिए एक वेडिंग रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी देखा था।
नेहा 'इंडियन आइडल' की जज के अलावा 'आंख मारे', 'काला चश्मा', 'टुकुर टुकुर', 'कर गई चुल्ल', 'लंदन ठुमकदा', 'ओ साकी साकी' जैसे मशहूर कई गानों को आवाज देकर फैंस के बीच अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने हाल ही में एक साथ एक म्यूजिक वीडियो किया था।
आजा चल लॉकडाउन विच व्याह कराइए कट होन खरचे' में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। ऐसे में हाल ही में नेहा ने इंस्टा-स्टोरी पर इस पंजाबी गाने के बोलों को पोस्ट किया था, जिसका मतलब था कि लॉकडाउन में शादी कर लें, महामारी के समय में खर्चा बच जाएगा।
इसके साथ ही रोहनप्रीत ने नेहा के साथ पोज देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसके बैकग्राउंड में 'डायमंड द छल्ला' गाना बज रहा था। वीडियो में रोहन नेहा की उंगली पर एक अंगूठी पहना रहे हैं। खबरों के मुताबिक, 'नेहा कक्कड़ की शादी इस महीने के अंत तक दिल्ली में होने की संभावना है।'