लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहते हैं बाबिल खान, पिता इरफान खान और बिग बी की ये खास फोटो की शेयर

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 21, 2021 14:12 IST

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की बाबिल ने कहा, मैं अपने बाबा के फैंस को गौरवान्वित महसूस कराना चाहता हूं बाबिल फिल्म 'काला' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे है

मुंबई: इरफान खान के बेटे बाबिल खान इन दिनों नेटफिलक्स पर अपनी आने वाली  फिल्म 'काला' के टीजर को लेकर चर्चा में है। हाल ही  में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की और कहा कि वे अपने बाबा के फैंस को गौरवान्वित करूंगा। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की इच्छा भी जताई । 

अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहते है बाबिल

बाबिल ने फिल्म पीकू के सेट की एक फोटो शेयर की। इसमें दिवंगत अभिनेता इरफान खान और अमिताभ बच्चन गले मिल रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा, 'मुझे बहुत जल्दी किसी भी बात का बुरा लग जाता है और मैं आवेश में आ जाता हूं लेकिन तब मैंने महसूस किया कि बाबा के फैंस कितने अच्छे और प्यारे हैं इसलिए नफरत को नजरअंदाज करते हैं। एक दिन, जब मैं सक्षम हो जाऊंगा तो अपने असीम धैर्य और कड़ी मेहनत से बाबा के प्रशंसकों को गौरवान्वित करूंगा। मैं आपसे प्रेम करता हूं और एक दिन अमिताभ बच्चन सर के साथ भी काम करूंगा। '

सुतापा ने लिखी थी बाबिल के लिए  कविता

हाल ही में इरफान की पत्नी सुतापा ने भी अपने बेटे बाबिल के लिए फेसबुक पर एक प्यारी सी कविता लिखी थी । सुतापा ने लिखा था कि मेरा बाबिल कभी जज्बातों को नहीं छिपाता है । वह अपनी मां को कहता है कि तुमने पूरी जिंदगी हमारे लिए जिया, अब आपको अपने लिए जीना चाहिए। वह जब अपने बाबा को याद करके रोता है तो अपनी मां को बताने में हिचकिचाता नहीं है।

गौरतलब है कि बाबिल की पहली फिल्म काला का टीजर लुक सामने आया है। इस नेटफिलक्स फिल्म का निर्माण अनुष्का शर्मा ने अपनी क्लीन स्लेट फिल्मज के तहत किया है और इसमें तृप्ति डिमरी और स्वस्तिका मुखर्जी भी प्रमुख किरदार में है। 

टॅग्स :इरफ़ान खानअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?