लाइव न्यूज़ :

बारिश देखकर इमोशनल हुईं इरफान की पत्नी सुतापा,लिखा- मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से मेरे लिए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2020 09:50 IST

अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान बीते अप्रैल को इस दुनिया में नहीं रहे। उनके इंतकाल पर फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने शोक जताया।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उनसे जुड़ी यादों को अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं इस बार सुतापा ने इरफान को बेहद खास वजह से याद किया है। 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में शुमार इरफान खान (Irrfan Khan) ने 53 साल की उम्र में 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ पूरा देश शोक में डूबा गया था। इरफान खान की गिनती बी-टाउन के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। उन्हें आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक हलवाई की भूमिका निभाई थी। इरफान के निधन से हर कोई हैरान रह गया था।

एक्टर इरफान खान के निधन को अब एक महीना हो गया है। पति के गुजर जाने के एक महीने बाद एक बार फिर से इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। 

दरअसल हाल ही में मुंबई में बारिश हो गई है। ऐसे में बारिश ने सुतापा सिकदर की इरफान से जुड़ी यादों को ताजा कर दिया। हाल ही में इरफान की पत्नी सुतापा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मुंबई की बारिश के वीडियो के साथ इरफान खान की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में इरफान खान पानी ने लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। पति की इस तस्वीर को साझा करते हुए सुतापा ने बेहद खास पोस्ट लिखा है।

सुतापा सिकदर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बहुत बहुत शुक्रिया मैंने आपको सुना... हां मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से मेरे लिए है और इसने मेरे शरीर और आत्मा को छू लिया है। दोनों क्षेत्रों के बीच हमारे पास बारिश है जो हमें जोड़े हुए है।' सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। इससे पहले भी उन्होंने इरफान खान के लिए फेसबुक को खास पोस्ट साझा किया था।

सुतापा का ये बेहद इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर छा हुआ है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट करके इरफान को फिर से याद कर रहे हैं। मरने से पहले वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी के बारे में उन्हें साल 2018 में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस बारे में अपने फैंस को जानकारी दी थी

 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल