लाइव न्यूज़ :

पिता की याद में बेटे ने शेयर की इमोशनल फोटो, फरिश्ते से अच्छी स्क्रिप्ट को लेकर बात करते नजर आए इरफान खान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 11:56 IST

एक्टर इरफान खान का हाल ही में निधन हो गया है। इमरान के निधन के बाद से हर कोई दुख में डूबा है। ऐसे में एक्टर के बेटे ने एक खास मीम शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। 53 साल के इरफान अपने फैंस को छोड़कर चले गए हैं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। अब इरफान के निधन से हर कोई शोक में डूबा है। स्टार्स से लेकर नेता तक इरफान को लेकर दुख में डूबे हैं।

'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों के अभिनेता इरफान खान हमें छोड़कर चले गए हैं इस बात पर फैंस भरोसा करने को तैयार नहीं है। इरफान के निधन के बाद उनके बड़े बेटे बाबिल  ने एक मीम शेयर किया है। 

दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबिल ने एक मीम साझा किया है। इस मीम में इरफान खान के साथ ही एक फरिश्ता भी नजर आ रहा है। मीम में आप देख सकते हैं कि इरफान खान, फरिश्ते से एक अच्छी स्क्रिप्ट की बात कर रहे हैं। बता दें कि बाबिल के अलावा इरफान खान के कई और फैंस भी इस मीम के साथ अभिनेता को श्रद्धांजलि दे चुके हैं।

पोस्ट किया था शेयर

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बाबिल ने पिता के निधन में लोगों के साथ खड़े होने पर आभार जताया है। लोगों को बाबिल का ये पोस्ट छा गया है। ये बहुत ही दिल छू जाने वाले है। पोस्ट में एक्टर के बेटे ने उनसे मिलने की बात कह रहे हैं।

बाबिल ने लिखा, 'मैं उन सभी संवेदनाओं के लिए तहेदिल से आभारी हूं जो आप प्यारे लोग मुझे भेज रहे हैं। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि आप समझ रहे होंगे कि अभी मैं जवाब देने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा, 'मैं आपके पास आऊंगा लेकिन फिलहाल नहीं। बहुत बहुत धन्यवाद। आपको प्यार।' 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल