लाइव न्यूज़ :

9 साल की इंडियन स्केटबोर्डर पर बनी फिल्म हुई ऑस्कर 2020 के लिए सेलेक्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 08:05 IST

मात्र 9 साल की उम्र में स्केटबोर्ड पर कमाल दिखाकर सुर्खियों में छाईं तमिलनाडु की कमली मूर्ति का कमाल सात समुंदर पार भी देखने को मिलने वाला है

Open in App

मात्र 9 साल की उम्र में स्केटबोर्ड पर कमाल दिखाकर सुर्खियों में छाईं तमिलनाडु की कमली मूर्ति का कमाल सात समुंदर पार भी देखने को मिलने वाला है. इस बच्ची पर बनी एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री को अगले साल होने वाले प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों के लिए सिलेक्ट किया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री में कमली और उसकी मां सुगंती की कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मां ने अपने बच्चों को स्थानीय परंपरा और पितृसत्ता के प्रतिबंध से मुक्त करने के लिए संघर्ष किया है.

इस फिल्म की बात करते हुए कमली की मेंटर आईने एडवर्ड्स ने कहा, ''जब सुगंती (कमली की मां) अपने बच्चों को देखती, तो वह अपने बचपन को याद करती कि कैसे वह सामाजिक दबाव की वजह से उन कामों को नहीं कर पाईं जिन्हें वह करना चाहती थीं. आज वह चाहती हैं कि कमली उस आजादी का स्वाद ले जो उसके नसीब में नहीं थी.'' 24 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री को निर्माता साशा रेनबो ने निर्देशित किया है. इससे पहले इस फिल्म ने अटलांटा फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता था.

इस स्क्रीनिंग के बाद ही 'कमली' को 2020 के अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. आईने ने बताया कि क्रू ने फिल्म को 6 हफ्ते में शूट किया. एडिट करने के बाद इस फिल्म को दिसंबर 2018 में मुंबई इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भी भेजा गया, जहां इसे बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिला.

कमली, तमिलनाडु के एक छोटे से मछली पकड़ने वाले शहर, महाबलिपुरम की एकमात्र लड़की स्केटबोर्डर है. कमली के वायरल वीडियो ने उसे ख्याति दिलाई है. उसने पेशेवर स्केटबोर्डिंग टीमों के साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत का दौरा किया है. वह समुद्र तट पर सर्फिंग का आनंद भी लेती है और बड़े होने पर एक पेशेवर बनने का सपना देखती है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?