लाइव न्यूज़ :

फैंस को एक और बड़ा झटका, दिल का दौरा पड़ने से भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना दीपा नायर की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2020 18:20 IST

खलीज टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, नायर केरल की रहने वाली थीं और स्वतंत्र रूप से इवेंट मैनेजर के रूप में काम करती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देनायर के परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां बताया गया कि बहुतायत में कोविड-19 के मरीजों को भर्ती किए जाने के कारण बिस्तर खाली नहीं थे।इसके बाद नायर को एक अन्य क्लीनिक में ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती कर दर्द निवारक दवाई दी गई और अगले दिन छुट्टी दे दी गई।

प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना दीपा नायर का रविवार को अल नाहदा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। नायर 47 वर्ष की थीं और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सांस्कृतिक जगत की हस्तियों में विशेष स्थान रखती थीं। खलीज टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, नायर केरल की रहने वाली थीं और स्वतंत्र रूप से इवेंट मैनेजर के रूप में काम करती थीं। 

अखबार के अनुसार, दीपा नायर के पति सूरज मूसद ने कहा, “अगर कोरोना वायरस फैलने का यह दौर नहीं होता तो हमें लगता है कि वह बच सकती थीं।” अखबार के अनुसार मूसद ने कहा, “उन्हें उदर में सूजन की बीमारी थी जिसकी 2011 में सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्हें लगातार समस्या होती रहती थी। रविवार की सुबह तबियत बिगड़ने के बाद हम उन्हें दुबई के एक अस्पताल में लेकर गए जहां हमें बताया गया कि कोविड-19 के 140 मरीज पहले से भर्ती हैं और नायर के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर है इसलिए उन्हें वहां भर्ती करना ठीक नहीं होगा।” 

अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, नायर के परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले गए जहां बताया गया कि बहुतायत में कोविड-19 के मरीजों को भर्ती किए जाने के कारण बिस्तर खाली नहीं थे। इसके बाद नायर को एक अन्य क्लीनिक में ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती कर दर्द निवारक दवाई दी गई और अगले दिन छुट्टी दे दी गई। अखबार के मुताबिक, मूसद ने बताया कि घर वापस आने के बाद भी नायर की तबियत ठीक नहीं हुई और रविवार को शाम चार बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!