लाइव न्यूज़ :

चीन से झड़प में शहीद हुए जवानों को बॉलीवुड स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि, अक्षय से लेकर सोनू सूद तक की आंखें हुईं नम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 06:26 IST

गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ''हिंसक झड़प'' में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पर चीन के साथ भारत की झड़प हुई है।इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं

सीमा पर चीन के साथ  भारत की झड़प हुई है। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये संख्या बढ़ सकती है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बीच ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'गलवां घाटी में हमारे बहादुर जवानों के शहीद होने पर बेहद दुख है। देश उनकी सेवाओं को कभी नहीं भूलेगा। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।' 

अमिताभ बच्चन ने लिखा है- 'जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद  हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी। उन्होंने हमारे देश को बचाने के लिए अपनी जान भी दे दी। भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को सलाम, जय हिंद। अनुपम खेर ने लिखा, 'भारतीय सेना की जय। जय हिन्द।'

सोनू सूद ने कर्नल संतोष बाबू की तस्वीर के साथ लिखा, 'आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। आपके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। हम आपको और आपके परिवार को सलाम करते हैं।' अभिनेत्री स्वरा भास्कर लिखती हैं कि 'हमारे जवानों को श्रद्धांजलि और सम्मान।'

भारत-चीन के सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प

बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से लद्दाख में जारी विवाद अब और भी गहरा गया है। सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। शुरुआत में बताया गया कि इस झड़प में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। ये घटना तब हुई जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास जब दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी।

मई से जारी है भारत-चीन सीमा पर तनाव 

बीते कई दिनों से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव है। इसकी शुरुआत 5 मई से हुई थी। इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच जून में ही चार बार बातचीत हो चुकी है। बातचीत में दोनों देशों की सेनाओं के बीच रजामंदी बनी थी कि बॉर्डर पर तनाव कम किया जाए या डी-एक्सकेलेशन किया जाए। डी-एक्सकेलेशन के तहत दोनों देशों की सेनाएं विवाद वाले इलाकों से पीछे हट रही थीं।

टॅग्स :चीनअक्षय कुमारअमिताभ बच्चनअनुपम खेरसोनू सूदस्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?