लाइव न्यूज़ :

भारत की हार के बाद एक्टर का विराट कोहली पर फूटा गुस्सा, कहा- आप जीते कब थे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2019 09:27 IST

आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत को 18 रनों से न्यूजीलैंड ने हरा दिया है। इस पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Open in App

वर्ल्डकप में भारत को सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है।रवींद्र जडेजा (77) और एमएस धोनी (50) की शानदार पारी के बाद भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत को 18 रनों से हरा दिया। ऐसे में हर कोई इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। 

लोग हार के पीछे के अलग अलग कारण बता रहे हैं। तो कुछ लोग टीम इंडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं। जबकि एक्टर निर्माता कमाल आर खान ने विराट कोहली पर निशाना साधा है। कमाल ने ट्वीट करके विराट को आड़े हाथों लिया है।

कमाल ने लिखा है कि तो # कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोगों को जीत और हार दोनों के लिए टीम की सराहना करनी चाहिए। भाई आप जरा ये बताओ कि आप जीते कब थे।आप #IPL भी नहीं जीत सकते तो आपको यह कहना नहीं चाहिए कि आप हमेशा हारेंगे और आईपीएल को अभी भी आपको सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहना चाहिए। लोल! #AaaThoo!

कमाल ने भारत के हार के बाद और भी कई ट्वीट किए हैं लेकिन केआरके ये ट्वीट छा गया है।  साथ में फैंस भी हार के बाद खासा निराश हैं। फैंस को उम्मीद थी भारत फाइनल में जगह जरुर बनाएगा।

न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। पिछले वर्ल्ड कप में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को मात देकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं भारतीय टीम की लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

टॅग्स :विराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस