लाइव न्यूज़ :

IIFA Awards 2018: 'तुम्हारी सुलु' ने जीता बेस्ट फिल्म का अवार्ड, यहां देखें सभी कैटेगरी के विनर्स की पूरी लिस्ट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 25, 2018 10:02 IST

इस सेरेमनी में सदाबहार अभिनेत्री रेखा के ठुमकों से लेकर रणबीर की रॉकस्टार परफॉर्मेंस तक शामिल थी। जानें किन सितारों ने मारी बाजी...

Open in App

मुंबई, 25 जूनः बैंकाक (थाईलैंड) के सियाम निर्मित थिएटर में 19वें आईफा अवार्ड का रंगारंग आयोजन हुआ। अवार्ड सेरेमनी के तीसरे और आखिरी दिन को करण जौहर और रितेश देशमुख ने होस्ट किया। इस सेरेमनी में सदाबहार अभिनेत्री रेखा के ठुमकों से लेकर रणबीर की रॉकस्टार परफॉर्मेंस तक शामिल थी। इसके अलावा अर्जुन कपूर, वरुण धवन, कृति सैनन, श्रद्धा कपूर, बॉबी देओल और यूलिया वेंतुर ने भी अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया। आईफा 2018 के टेक्निकल अवार्ड की घोषणा पहले की की जा चुकी है। 24 जून की रात कुछ खास कैटेगरी में अवार्ड्स की घोषणा के साथ सितारों को सम्मानित किया गया। तुम्हारी सुलु को बेस्ट फिल्म तो साकेत चौधरी को बेस्ट डायरेक्शन का अवार्ड मिला। इरफान को हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर और श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। यह भी पढ़ेंः- IIFA Awards 2018: अवार्ड सेरेमनी में इन बॉलीवुड सितारों का जलवा, जानें सभी बड़ी अपडेट्स

19वें आईफा अवार्ड विजेताओं की पूरी लिस्टः-

बेस्ट फिल्म नॉमिनेशन्स- बरेली की बर्फी- हिंदी मीडियम- न्यूटन- टॉयलेट - एक प्रेम कथा- तुम्हारी सुलु - विनर

बेस्ट डायरेक्टर नॉमिनेशन्स- अश्विने अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फी)- साकेत चौधरी (हिंदी मीडियम)- विनर- अनुराग बसु (जग्गा जासूस)- अमित वी मसुरकर (न्यूटन)- सुरेश त्रिवेणी (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर (फीमेल) नॉमिनेशन्स- लिया भट्ट (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)- श्रीदेवी (मॉम) - विनर- जायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार)- भूमि पेडनेकर (शुभ मंगल सावधान)- विद्या बालन (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर (मेल) नॉमिनेशन्स- इरफान खान (हिंदी मीडियम) - विनर- रणबीर कपूर (जग्गा जासूस)- आदिल हुसैन (मुक्ति भवन)- राजकुमार राव (न्यूटन)- अक्षय कुमार (टॉयलेट एक प्रेम कथा)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) नॉमिनेशन्स- सीमा पहवा (बरेली की बर्फी)- तब्बू (गोलमाल अगेन)- मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)- विनर- सीमा पहवा (शुभ मंगल सावधान)- नेहा धूपिया (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) नॉमिनेशन्स- राजकुमार राव (बरेली की बर्फी)- दीपक डोबरियाल (हिंदी मीडियम)- नवाजुद्दीन सिद्दीकी (मॉम)- विनर- पंकज त्रिपाठी (न्यूटन)- विजय मौर्या (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट स्टोरी नॉमिनेशन्स- अमिता वी मसुरकर (न्यूटन)- विनर- सिद्धार्थ-गरिमा (टॉयलेट एक प्रेमकथा)- सुरेश त्रिवेणी (तुम्महारी सुलु)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन नॉमिनेशन्स- अमाल मलिक, तनिष्क बाग्ची, अखिल सचदेवा (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)- विनर- प्रीतम (जग्गा जासूस)- तनिष्क बाग्ची, गुरु रंधावा-रजत नागपाल, अमर्त राहुत, सांतनु घाटक (तुम्हारी सुलु)।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आईफा अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीIIFA Awards 2025: सर्वश्रेष्ठ फिल्म-निर्देशन सहित 10 पुरस्कार अपने नाम?, किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने मचाई धूम, देखें पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: आईफा-2025 में छाए शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित?, डांस देख यादों में खोए फैंस, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित करेंगे परफॉर्म?, रिहर्सल का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: राज मंदिर सिनेमा ने पूरे किए 50 साल, 1975 की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ की विशेष स्क्रीनिंग?, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल