लोकसभा में हाल ही में नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया है।लोकसभा में विधेयक पास होने के बाद अब राज्यसभा में भी बीती रात ये पास हो गया है। जहां कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसका समर्थन करते नजर आ रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्य असम में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हालात काफी खराब हैं।
गुवाहाटी में बिल के खिलाफ काफी प्रदर्शन किया गया जिसके बाद अब कर्फ्यू लगा दिया गया है। इतना ही नहीं कुछ जिलों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। इस तरह की बिगड़के हालातों को देखते हुए बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन ने ट्वीट किया है।
आदिय का ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आदिल ने नागरिकता संशोधन बिल के फैसले को सबसे नासमझी भरा फैसला बताया है। आदिल ने ट्वीट करके इस पर इस पर चिंता जाहिर की है।
आदिल ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा है कि असम बहुत धीरे-धीरे करीब 1979 से 2.5 दशकों की अशांति से उबर रहा था। चीजें समान होती जा रही थीं, अभी, हमारे नेतृत्व का ज्ञान असमिया संस्कृति को समझने में काफी विफल रहा। नागरिकता संशोधन बिल लाने फैसला अब तक का सबसे नासमझी भरा फैसला है।
असम में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बुधवार को हजारों लोग सड़कों पर उतरे। राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प देखने को मिली। जिससे अव्यवस्था का माहौल भी हो गया था। फिलहाज जगह जगह अद्धसैनिक बलों को पूर्वोत्तर में भेजा जा रहा है।