लाइव न्यूज़ :

राकेश रोशन को हुआ कैंसर, इमोशनल पोस्ट लिखकर बेटे ऋतिक ने दी जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2019 12:10 IST

अभिनेता ऋत‍िक रोशन ने एक सोशल मीड‍िया पोस्ट में खुलाया किया कि उनके पापा फिल्म मेकर राकेश रोशन कैंसर से जूझ रहे हैं।

Open in App

अपने जनामे के जाने माने अभिनेता राकेश रोशन को कैंसर हो गया है।  अभिनेता ऋत‍िक रोशन ने एक सोशल मीड‍िया पोस्ट में खुलाया किया कि उनके पापा फिल्म मेकर राकेश रोशनकैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में बताया कि  कुछ हफ्ते पहले Squamous Cell Carcinoma की पहली स्टेज डायगनॉज हुई। कहें तो उनको राकेश रोशन को एक तरह का कैंसर है, इसमें एबनॉर्मल सेल्स की ग्रोथ गले में बढ़ जाती है।

इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने पापा राकेश रोशन के साथ ज‍िम में वर्कआउट के दौरान एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने ल‍िखा, मैंने आज सुबह डैड से वर्कआउट करने के लिए पूछा, मुझे पता था वो सर्जरी के द‍िन भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ेंगे,हाल ही में गले में Squamous Cell Carcinoma का पता चला। आज वो अपनी जंग लडेंगे, हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारी फैमिली को आपके जैसा लीडर मिला।

राकेश इन दिनों कृष 4 की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर राकेश रोशन अपने बेटे ऋत‍िक रोशन के साथ काम करेंगे। इसके पहले इस फिल्म की सारी सीरीज ह‍िट रही हैं।।

 सेलिब्रिटीज कैंसर की चपेट में आए

बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज कैंसर की चपेट में आए हैं। इरफान खान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर हुआ तो वहीं सोनाली बेंद्रे को हाईग्रेड मेटास्टेटिस कैंसर था। सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में सात महीने तक इलाज कराने के बाद मुंबई लौटी हैं। जबकि इरफान मार्च 2018 से ही लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं।

टॅग्स :राकेश रोशनऋतिक रोशनकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?