लाइव न्यूज़ :

तलाक के 4 साल बाद सुजैन के लिए ऋतिक रोशन ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कही दिल छू जाने वाली बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 26, 2018 09:08 IST

अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2014 में तलाक लेकर हर किसी को चौंक दिया था। दोनों ने अपने 14 साल के खूबसूरत रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ दिया था।

Open in App

अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2014 में तलाक लेकर हर किसी को चौंक दिया था। दोनों ने अपने 14 साल के खूबसूरत रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ दिया था। हांलाकि दोनों के अलग होने का कारण तो अभी तक पता नहीं लग पाया है। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों को हमेशा एक दूसरे के साथ देखा गया है।

 ऐसे में हमेशा एक दूसरे के साथ तलाक के बाद भी खड़े रहने वाले इस कपल का प्यार एक बार फिर से सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। दरअसल हाल ही में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

उन्होंने एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि यहां मेरी सबसे करीबी दोस्त सुजैन हैं, जो मेरे और हमारे बेटों के पलों को कैमरे में कैद कर रही हैं। यह अपने आप में एक पल है, ये मेरे बच्चों को एक कहानी बताता है कि एक दुनिया में लाइनों और विचारों से अलग हुआ जा सकता है, लेकिन इसके बाद भी एक साथ आना संभव है। फोटो में आप देख सकते हैं कि सुजैन एक समुद्र के किनारे बैठी हैं। उनका ये पोस्ट फैंस को भा गया है। इसके साथ ही एक बात और उन्होंने साबित की कि किसी रिश्ते के टूट जाने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उनके बीच का प्यार और समझ भी खत्म हो जाए।

ऋतिक व सुजैन तलाक के बाद भी अक्सर साथ नजर आते रहते हैं। दोनों आए दिन बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इतना ही नहीं इनके बीच का प्यार और एक दूसरे का ख्याल भी साफ दिख जाता है। वहीं, जब कंगना के द्वारा ऋतिक के ऊपर आरोप लगाए गए थे तब भी सुजैन पति के पक्ष में उतरकर आईं थीं। ऐसे में अब ऋतिक का ये पोस्ट फैंस को खासा पसंद आ रहा है। 

टॅग्स :ऋतिक रोशनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?