लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन का मीडिया पर फूटा गुस्सा, दिशा पाटनी के साथ फ्लर्ट की खबरों पर लगाई लताड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2018 15:51 IST

मीडिया की खबरों के अनुसार अभिनेत्री दिशा पाटनी को ऋतिक के साथ एक फिल्म के लिए साइन किया गया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था।

Open in App

मुंबई, 28 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का मीडिया पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने ट्वीट करके मीडिया को आड़े हाथों लिया है। मीडिया की खबरों के अनुसार अभिनेत्री दिशा पाटनी को ऋतिक के साथ एक फिल्म के लिए साइन किया गया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। इस पर मीडिया में खबरें चलीं कि दिशा ने फिल्म के लिए इसलिए मना किया क्योंकि ऋतिक उनके साथ फ्लर्ट करते थे। 

इस तरह की खबरों के बाद ऋतिक ने ट्वीट किया है। दैनिक भास्कर की खबर का स्क्रीनसार्ट लगाते हुए उन्होंने लिखा है कि भास्कर भाईसाहब? कहाँ हो? हाल चाल सब? सब ठीक? देखिए, आपकी दुकान की प्रगति के लिए मेरी तरफ़ से यह ट्वीट। नेक्स टाइम सीधे बोल देना की हेल्प चाहिए।

इसके बाद उन्होंने पत्रिका समूह की भी खबर को लेकर लिखा कि मेरे प्यारे मित्र ‘पत्रिका जी”,  कसरत करते हो? थोड़ा जिम जाओ। माइंड से सारा कचरा निकल जाएगा! ख़ासकर बीस डंकी किक्स, बीस मंकी रोल & 2 dog jumps आप के लिए सही रहेगा। ज़रूर कीजिएगा। गुड लक, गुड डे, एंड लव यू टू :)

जानें क्या है मामला

मीडिया की खबरों के मुताबिक  44 साल के ऋतिक ने प्रोजेक्ट की बात चलने के बाद 18 साल छोटी दिशा से डेट पर जाने के लिए पूछा था, जिसके बाद दिशा काफी अपसेट हो गईं और आखिर में उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। खबरों में चला कि उन्होंने ऋतिक से बात करना भी बंद कर दिया है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी एक्ट्रेस ने ऋतिक पर ऐसे आरोप लगाए हों। इससे पहले कंगना रनौत भी उन पर इसी तरह के आरोप लगा चुकी हैं।

टॅग्स :ऋतिक रोशनदिशा पाटनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

क्राइम अलर्टदिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी, रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण को एसटीएफ-दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मारा

बॉलीवुड चुस्कीदिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, कई खाली खोखे बरामद, गैगस्टर गोल्डी बरार बोला- यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल