लाइव न्यूज़ :

मेंटल हैरसमेंट से बचने के लिए ऋतिक ने सुपर 30 की रिलीज डेट बदलने के लिए किया ट्वीट, कंगना से है सीधा मुकाबला

By रजनीश | Updated: May 10, 2019 15:47 IST

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने फिल्म मेंटल है क्या की तारीख बढ़ाते हुए 26 कर दिया था जहां इसका सीधा मुकाबला ऋतिक की सुपर 30 से हो रहा है। एकता ने अपने एक बयान में कहा था कि डेट बढ़ाने का यह फैसला दोनों फिल्म निर्माताओं की आपसी सहमति से किया गया था।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने प्रोड्यूसर से उनकी आने वाली फिल्म सुपर 30 की रिलीज की तारीख को बदलने के लिए रिक्वेस्ट किया है। यह फैसला उन्होंने कंगना रनौत की आने वाली फिल्म मेंटल है क्या के चलते लिया है। एक ही तारीख पर दोनों फिल्मों के रिलीज होने के चलते होने वाली 'मानसिक प्रताड़ना' से बचने के लिए ऋतिक रोशन ने प्रोड्यूसर से फिल्म की तारीख को चेंज करने के लिए रिक्वेस्ट किया। 

दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे थे। अब ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर पोस्ट डाली है और अब इस हंगामे की वजह से होने वाली 'मानसिक प्रताड़ना' से बचने के लिए ऋतिक रोशन ने प्रोड्यूसर से फिल्म की डेट को चेंज करने के लिए कहा है। जिस पर एक दो दिन में फैसला आ सकता है।

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने फिल्म मेंटल है क्या की तारीख बढ़ाते हुए 26 कर दिया था जहां इसका सीधा मुकाबला ऋतिक की सुपर 30 से हो रहा है। एकता ने अपने एक बयान में कहा था कि डेट बढ़ाने का यह फैसला दोनों फिल्म निर्माताओं की आपसी सहमति से किया गया था। पहले मेंटल है क्या 21 जून को रिलीज होनी थी।

हालांकि सुपर 30 की रिलीज होने की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। यह फिल्म बिहार के एक गणित टीचर आनंद कुमार पर आधारित है जो आईआईटी के बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाते हैं। सुपर 30 नाम से चलाने वाली कोचिंग में वो 30 बच्चों को मुफ्त शिक्षा देते हैं।

टॅग्स :ऋतिक रोशनकंगना रनौतसुपर 30
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस