भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर ऋतिक रोशन ने जमकर लगाए देसी ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 2, 2019 12:14 PM2019-07-02T12:14:04+5:302019-07-02T12:14:04+5:30

सुपर 30 का ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। दूसरी तरफ ऋतिक फिल्म के प्रमोशन में भी जमकर बिजी चल रहे हैं।

hrithik roshan dances with his super 30 students | भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर ऋतिक रोशन ने जमकर लगाए देसी ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस

भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर ऋतिक रोशन ने जमकर लगाए देसी ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस

Highlightsऋतिक रोशन एक लंबे समय के बाद सुपर 30 के जरिए पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। अब एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक लंबे समय के बाद सुपर 30 के जरिए पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। वह बिहार के आनंद कुमार के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर फैंस के सामने रिलीज हो चुका है। लेकिन अब एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। दूसरी तरफ ऋतिक फिल्म के प्रमोशन में भी जमकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक मस्ती से भरा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह फिल्म के स्टूडेंट बने बच्चों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को खुद ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसमें एक्टर भोजपुरी सिनेमा के फेमस गाने लॉलीपॉप लागेलू पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ऋतिक फुल मस्ती के अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।
 


ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस को ऋतिक का ये भोजपुरी डांस वाला वीडियो जमकर पसंद आ रहा है। ऋतिक के फिल्म पहले विवादो में भी रही है। पहले फिल्म की रिलीज डेट विवादों में रही उसके बाद फिल्म के डायरेक्ट विकास बहल पर मीटू के आरोप लगे थे। फिलहाल अब फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Web Title: hrithik roshan dances with his super 30 students

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे