लाइव न्यूज़ :

अनिल कपूर के मुरीद हुए ऋतिक रोशन, 63 साल की उम्र में वर्कआउट करते देख लिखा- बस बाकी सब खत्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2020 21:01 IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के पोस्ट पर ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) ने कमेंट किया है। यही नहीं, अनिल को 63 साल की उम्र में वर्कआउट करते देख ऋतिक ने कमेंट किया, 'बस बाकी सब खत्म।'

Open in App
ठळक मुद्देअनिल कपूर की सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग हैवर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल आखिरी बार फिल्‍म 'मलंग' में नजर आए थे

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) अक्सर ही सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार मामला थोड़ा दूसरा है। दरअसल, अनिल ने वर्कआउट करते हुए सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जोकि अब काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सबसे खास बात तो ये है कि अनिल कपूर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) ने कमेंट भी किया है। यही नहीं, अनिल को 63 साल की उम्र में वर्कआउट करते देख ऋतिक ने कमेंट किया, 'बस बाकी सब खत्म।' वहीं, अनिल ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'मैं आज से ज्यादा फिट कभी नहीं हुआ। दिमाग में मजबूत, शरीर में मजबूत।'

कई सेलेब्स ने किए कमेंट

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ऋतिक रोशन के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने अनिल कपूर के पोस्ट पर कमेंट किए हैं। शिल्पा शेट्टी लिखती हैं, 'उफ्फ्फ'। वहीं, मशहूर कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा ने कमेंट किया, 'सर, सर, सर'। अनिल कपूर के इस अवतार को देखकर हर कोई हैरान है। बता दें, अनिल कपूर फिटनेस फ्रिक हैं। उन्हें जिम में समय बिताना काफी पसंद है। 

यही नहीं, एक्टर को अक्सर ही फैंस के साथं फिटनेस सीक्रेट शेयर करते हुए देखा जाता है। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने अपनी बॉडी का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में बताया था कि अपनी इम्युनिटी बढ़ाकर कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को आखिरी बार डायरेक्‍टर मोहित सूरी की फिल्‍म 'मलंग' में नजर आए थे।

टॅग्स :अनिल कपूरशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस