लाइव न्यूज़ :

'पत्नी के साथ मेरे रिश्तों से हर कोई वाकिफ है', शालिनी के आरोपों पर हनी सिंह ने दिया जवाब- सच का इंतजार है

By अनिल शर्मा | Updated: August 7, 2021 08:38 IST

हनी सिंह ने पत्नी द्वारा लगाए आरोपों का जवाब दिया है। हनी सिंह सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट जारी कर पत्नी के आरोपों को गलत बयाता है। और कहा है कि उनको सच के सामने आने का इंतजार है। हनी सिंह ने कहा कि मेरे गानों और तबीयत को लेकर ना जाने कैसी-कैसी खबरें आईं, लेकिन आज से पहले मैंने कुछ नहीं कहा। 

Open in App
ठळक मुद्देहनी सिंह सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट जारी कर पत्नी के आरोपों को गलत बयाता हैजो आरोप हमपर लगाए गाए हैं ये सारे हमें बदनाम करने के लिए ही लगाए गए हैंमेरी पत्नी एक दशक से भी ज्यादा समय से मेरे क्रू का अभिन्न हिस्सा रही है

दिल्लीः पंजाबी गायक और अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी ने उनके व उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा रोकथाम कानून के तहत अदालत में याचिका दाखिल कर उनपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने सिंगर से 10 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। शालिनी ने पति और उनके परिवार के लोगों पर क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

अब हनी सिंह ने पत्नी द्वारा लगाए आरोपों का जवाब दिया है। हनी सिंह सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट जारी कर पत्नी के आरोपों को गलत बयाता है। और कहा है कि उनको सच के सामने आने का इंतजार है। हनी सिंह ने कहा कि मेरे गानों और तबीयत को लेकर ना जाने कैसी-कैसी खबरें आईं, लेकिन आज से पहले मैंने कुछ नहीं कहा। लेकिन इस बार बात मेरे परिवार को लेकर हो रही है, मेरी बहन को लेकर हो रही है। जिन्होंने मेरे बूरे वक्त में मेरा साथ दिया है। ये सारे आरोप जो हमपर लगाए गाए हैं ये सारे आरोप हमें बदनाम करने के लिए ही लगाए गए हैं।

'बिना इच्छा की शादी की', ऐसा कह हनी सिंह ने पत्नी को हनीमून पर अकेला छोड़ दिया था, शराब के नशे में की थी ये हरकत

रैपर गायक ने कहा कि श्रीमती शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं। आरोप गंभीर रूप से निंदनीय हैं। हनी सिंह ने कहा मैं उद्योग से 15 वर्षों से अधिक समय से जुड़ा हूं और देश भर के कलाकार और संगीतकारों के साथ काम किया है। मेरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते से हर कोई वाकिफ है, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से मेरे क्रू का अभिन्न हिस्सा रही है और हमेशा मेरे साथ शूटिंग, इवेंट्स और मीटिंग्स में जाती रही है।

सिंगर ने पत्नी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, सभी आरोपों का दृढ़ता से खंडन करता हूं लेकिन आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। मुझे इस देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और मुझे विश्वास है कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। मैं बड़े पैमाने पर अपने प्रशंसकों और जनता से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि मेरे और मेरे परिवार के बारे में कोई निष्कर्ष न निकालें जब तक कि माननीय न्यायालय दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला न सुनाए। मुझे विश्वास है कि न्याय मिलेगा और ईमानदारी की जीत होगी।

टॅग्स :हनी सिंहबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल