लाइव न्यूज़ :

हिमांशी खुराना ने हेट स्टोरी 4 में काम करने से किया इनकार, इंटिमेट सीन को लेकर कह डाली ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: October 30, 2021 20:48 IST

हिमांशी की बिग बॉस 13 मे आसिम के साथ नज़दीकियां बढ़ गई थी। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई थी। हाल ही में हिमांशी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर मीडिया में खास बातचीत की है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमांशी खुराना ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर बात भी की हिमांशी की बिग बॉस 13 मे आसिम के साथ नज़दीकियां बढ़ गई थी

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना का हाल ही में गाना गल्ला भोलिया रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है। हिमांशी की बिग बॉस 13 मे आसिम के साथ नज़दीकियां बढ़ गई थी। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई थी। हाल ही में हिमांशी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर मीडिया में खास बातचीत की है। और बताया है कि उन्होंने हेट स्टोरी फोर में काम करने से मना क्यों कर दिया है? 

हिमांशी खुराना ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर बात भी की। उन्होंने कहा कि  'हां मैं ओटीटी पर काम करने के लिए तैयार हूं लेकिन मेरी अपनी लिमिटेशंस है। मुझे नहीं लगता कि मैं इंटीमेट सीन करने में सहज हो पाऊंगी। इन दिनों वेब सीरीज में काफी इंटिमेट और बोल्ड कंटेंट है और इस तरह के सीन एक मांग बन गई हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि वेब शो में बोल्ड कंटेंट होना जरूरी हो गया है। हिमांशी ने बताया मुझे भी पहले इस तरह के शोज का ऑफर मिल चुका है लेकिन मैंने वह ठुकरा दिए। कोई भी हमें इसे करने के लिए मजबूर नहीं करता है और यह मेरी पर्सनल चॉइस है। मैं इस तरह के सीन का हिस्सा नहीं बनना चाहती। 

हिमांशी ने आगे बताया कि अब पंजाबी इंडस्ट्री में भी वेब सीरीज बनना शुरू हो गई है लेकिन यह अभी उतनी स्टाइलिश नहीं हो पाई है। मैं हमेशा फिल्में करती रहूंगी क्योंकि यहां पंजाब में साफ-सुथरी और अच्छे फिल्में बनती हैं। इसके आगे उन्होंने हेट स्टोरी 4 को लेकर भी सफाई दी और कहा कि बोल्ड कंटेंट होने की वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट को मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह इसे करने के लिए सहज नहीं थी इसीलिए हेट स्टोरी फोर में वह काम नहीं कर सकती।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!