लाइव न्यूज़ :

विज्ञापन को लेकर बुरी फंसी हेमा मालिनी, अलोचना के बाद सफाई में कहा- मैं समाज के...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 06:58 IST

हेमा मालिनी एक हेत्थकंपनी केंट आरओ सिस्टम्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। हाल ही में उनकी फोटो इस ब्रांड के आटा के पैकेट पर छापी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी फैंस के दिलों में राज करती हैंहेमा ने अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्में की हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी फैंस के दिलों में राज करती हैं। हेमा ने अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्में की हैं। हेमा को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल भी कहा जाता है। हेमा अभी भी बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ जाती हैं।  लेकिन इन दिनों हेमा मालिनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन पर एक निजी कंपनी के उत्पादक का गलत तरीके से विज्ञापन करने का आरोप लगा रहे है। कड़ी आलोचना के बाद अब हेमा मालिनी ने इस विज्ञापन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

एनडीटी की खबर के अनुसार हेमा मालिनी एक हेत्थकंपनी केंट आरओ सिस्टम्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। हाल ही में उनकी फोटो इस ब्रांड के आटा के पैकेट पर छापी गई है। इस विज्ञापन में कुछ ऐसे वाक्यों का इस्तेमाल किया गया जिसकों पढ़ने के बाद कई लोग भड़क गए और ऐसे उत्पादक का विज्ञापन करने के लिए हेमा मालिनी की आलोचना करने लगे। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। 

ऐसे में इस मामले पर हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हाल ही में केंट आटा के विज्ञापन में जो प्रतिक्रिया मिली है, वह मेरी मान्यताओं से मेल नहीं खाती और सही नहीं हैं। चेयरमैन इस गलती के लिए सार्वजनिक तौर पर पहले ही माफी मांग चुके हैं। मैं यहां यह साफ कर देना चाहती हूं कि मैं समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती हूं और हमेशा उनके साथ खड़ी हूं'।  गौरतलब है कि विज्ञापन से जुड़ा यह मामला तब सामने आया जब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हेमा मालिनी के विज्ञापन के स्क्रीन शोट्स साझा करने शुरू किए। लोगों ने उनके विज्ञापन की उस लाइन पर काफी आपत्ति जताई जिसमें लिखा था, 'क्या आपकी मेड हाथ से आटा गूंथती है? उसके हाथ संक्रमित हो सकते हैं'। लोगों ने विज्ञापन की इस लाइन पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर क्लासिस्ट, रेसिस्ट और भेदभाव करने वाला बताया। 

टॅग्स :हेमा मालिनीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस