लाइव न्यूज़ :

क्या कैटरीना की तरह विक्की कौशल ने भी अपनी एक्स हरलीन सेठी को नहीं दिया है न्योता ?

By वैशाली कुमारी | Updated: December 5, 2021 10:05 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना ने पूर्व प्रेमी सलमान खान और रणबीर कपूर  को अपनी शादी में इनवाइट नहीं किया है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कैट की तरह विकी ने भी अपनी एक्स हरलीन सेठी को इनवाइट नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने एक्स को शादी में न्योता नहीं भेजा है विकी और कैटरीना की शादी में 120 गेस्ट शामिल हो सकते हैं

एक्टर विकी कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी की चर्चाएं इन दिनों छाई हुई हैं। विकी और कैटरीना की शादी को लेकर चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही हैं। यही नहीं यहां तक कि विक्की-कैट की शादी की गेस्ट लिस्ट से लेकर मेहंदी और शादी के कपड़ों-जूतों तक पर बातें हो चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना ने पूर्व प्रेमी सलमान खान और रणबीर कपूर  को अपनी शादी में इनवाइट नहीं किया है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कैट की तरह विकी ने भी अपनी एक्स हरलीन सेठी को इनवाइट नहीं किया है। बता दें कि उरी फिल्म रिलीज होने से पहले ही विक्की कौशल और हरलीन सेठी का ब्रेकअप हो गया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने एक्स को शादी में न्योता नहीं भेजा है। खबरों के मुताबिक कैटरीना ने रणबीर कपूर और सलमान खान को न्योता नहीं भेजा है। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने बताया है कि उन्हें या उनके परिवार को किसी शादी का न्योता नहीं आया है और ना उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है। सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ-विकी कौशल की शादी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, सलमान खान और अब हरलीन सेठी को न्योता ना मिलने पर चर्चाएं चल रही हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार कैट-विकी राजस्थान के सवाई माधोपुर में 9 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं विकी और कैटरीना की शादी में 120 गेस्ट शामिल हो सकते हैं। 

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!