लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Yash Chopra: यश चोपड़ा के जन्मदिन पर खास, जब अमिताभ बच्चन, जया और रेखा के रिश्तो पर बनाई थी फिल्म...

By वैशाली कुमारी | Updated: September 27, 2021 15:59 IST

रोमांटिक फिल्म देने वाले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर यश चोपड़ा का आज 27 सितंबर को जन्मदिन है। साल 2012 में चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन फिल्मों में रोमांस और लोकेशन की खूबसूरती के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर यश चोपड़ा का करियर काफी लंबा रहा हैउन्होंने अपने करियर में 6 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और ग्यारह फिल्म फेयर अवार्ड जीते हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्म देने वाले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर यश चोपड़ा का आज 27 सितंबर को जन्मदिन है। साल 2012 में चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन फिल्मों में रोमांस और लोकेशन की खूबसूरती के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। आज हम उनके जन्मदिन पर उनके जीवन की कुछ बड़ी बातों के बारे में बताएंगे।

70 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन और रेखा के संबंधों को लेकर काफी चर्चा थी। यह दोनों उस वक्त सुर्खियों में थे ।उस समय अमिताभ की शादी जया बच्चन से हो चुकी थी। इन तीनों के रिश्ते को ही द्वंद के तौर पर दिखाने के लिए यश चोपड़ा ने सिलसिला नाम की एक फिल्म बनाई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पति पत्नी बने थे वही रेखा का अमिताभ से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। 1981 में आई फिल्म सिलसिला में अमिताभ बच्चन और रेखा ने साथ में आखरी बार अभिनय किया था।

यश चोपड़ा ने इंडस्ट्री में बहुत सारे सामान्य चेहरों को सितारा बनाया है । बॉलीवुड इंडस्ट्री के बिग बी और किंग खान की छवि बनाने वाले डायरेक्टर यश चोपड़ा का बहुत बड़ा योगदान है। अमिताभ बच्चन और यश चोपड़ा ने साथ में कई सारी फिल्में की हैं और यह फिल्में सुपरहिट रही हैं। शाहरुख खान को रोमांस का किंग बनाने के पीछे भी यश चोपड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर यश चोपड़ा का करियर काफी लंबा रहा है। उन्होंने अपने करियर में 6 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और ग्यारह फिल्म फेयर अवार्ड जीते हैं। मरणोपरांत भी उन्हें फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। उनकी आखिरी फिल्म जब तक है जान थी। जिसमें शाहरुख खान कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने काम किया था।

टॅग्स :यश चोपड़ाफिल्मफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई