लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: बालकनी में अभिषेक ने किया था ऐश को प्रपोज, जानें कैसे इश्क को मिला शादी का नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2019 08:33 IST

ऱिफ्यूजी फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है

Open in App

रिफ्यूजी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिषेक बच्चन लाखों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन इस बर्थडे बॉय के दिल पर जो राज करता है वो हैं उनकी पत्नी ऐश्वर्या राज बच्चन। आज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी जो मानी जाती है वो ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन की ही मानी जाती है। बॉलीवुड के इस खूबसूरत और हर दिल पर राज करने वाले कपल ने हर किसी को  विश्वास दिला दिया है कि प्यार अगर सच्चा हो तो हर बाधा पार हो जाती है। आइए जानते हैं उनके इश्क से लेकर शादी तक की पूरी कहानी-

जब टकराई किस्मत

अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में पहली बार ढाई अक्षर प्रेम में काम किया था। उस वक्त दोनों केवल एक दूसरे के को-स्टार थे। इस वक्त ये भी नहीं जानते थे ये कभी एक दूसरे के साथी होंगे। क्योंकि तब अभिषेक करिश्मा के साथ शादी करने वाले थे और ऐश्वर्या सलमान खान के साथ लिंकअप में थीं। लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया।

इश्क की शुरुआत

फिल्मफेयर की खबर की मानें तो ऐश्वर्या और अभिषेक के इश्क की शुरुआत सबसे पहले बंटी और बबली के सेट से हुई थी। दोनों के बीच यहीं से एक सॉफ्ट कॉर्नर हो गया था। इसके बाद गुरू फिल्म ने इस इश्क को परवान चढ़ाया।

यूं किया प्रपोज

गुरु फिल्म के प्रीमियम के बाद टोरंटो में अभिषेक ने ऐश को न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था और वे तुरंत राज़ी हो गईं। खुद अभिषेक इसके बारे में कहा था कि मैं काफ़ी पहले न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और तब मैं अपने होटल रूम की बालकनी में खड़ा होकर सोचा करता था कि अगर मैं ऐश के साथ शादी कर लूं तो कितना अच्छा होगा, कुछ साल बाद गुरु के प्रीमियर के बाद हम उसी होटल में गए और मैं उसे उसी बालकनी में ले गया और उससे शादी के बारे में पूछा और अभिषेक ने उसे गुरु फिल्म के सेट में रखे नकली रिंग के साथ प्रपोज किया। वह मुझे बहुत ऑरिजल और रियल लगा। उस वक्त ही ऐश ने हां कह दिया था।

रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव

इश्क परवान चढ़ने के बाद शादी के पहले दोनों के रिश्ते में  उतार-चढ़ाव भी आए।  ऐश की कुंडली में मांगलिक दोष शादी के लिए बड़ी समस्या बना। जिसे हटाने के लिए ऐश को पहले एक पेड़ से शादी करनी थी। इसके बाद काफी पूजा पाठ के बाद ऐश का दोष दूर किया गया क्योंकि इश्क में डूबे अभिषेक बस ऐश को ही अपना बनान चाहते थे

हुई शादी

 ऐश और अभि ने अप्रैल 2007 को शादी कर ली थी। आज दोनों के एक बेटी भी है। दोनों बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल मानें जाते हैं।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस