लाइव न्यूज़ :

Rekha Birthday: आज भी आखिर किसके नाम का सिंदूर मांग में सजाती हैं रेखा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 8, 2018 08:54 IST

Happy Birthday Rekha (रेखा जन्मदिन | रेखा बर्थडे): रेखा एक ऐसी कलाकार हैं जिसके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान और सादगी होती है।

Open in App

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा रेखा का जन्मदिन 10 अक्टूबर को होता है। रेखा जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही गहरी भी। उनके दिल के अंदर इतनी सारी बातें छिपी हैं जिसका अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। रेखा एक ऐसी कलाकार हैं जिसके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान और सादगी होती है। वहीं रेखा की निजी ज़िन्दगी जितनी रहस्मयी दिखाई देती है, असल में उससे भी कई ज्यादा है।  हर किसी के लिए आज भी सवाल है कि आखिर रेखा आज भी किसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाती है। रेखा का प्यार , रेखा का घर , और यहां तक कि रेखा की शादी भी एक राज रही।

अमिताभ का लिया जाता है नाम

रेखा का नाम जब भी आता है बिग बी का नाम खुद वा खुद आता है। साल 1980 में भी रेखा दिल ही दिल में चाहती थीं कि अमिताभ जमाने के सामने कम से कम इस रिश्ते की बात तो करें । रेखा के सिंदूर लगाने के पीछे अक्सर अमिताभ का नाम लिया जाता है। कहा जाता है कि रेखा आज भी अमिताभ के नाम के सिंदूर से अपनी मांग सजाती हैं 

ऋषि-नीतू की शादी का नजारा

कहते हैं सबसे सिंदूर लगाकर रेखा ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंची थीं । जब वह कुछ इस अंदाज नें फंक्शन में पहुंची तो हर कोई रेखा की मांग में भरे सिंदूर को हैरत से देख रहा था उसी समारोह में दबी जुबान में बातें होने लगी सवाल उठने लगी थीं। हर किसी के मन में बस एक सवाल था कि आखिर रेखा ने किसके नाम का अपनी मांग में सिंदूर सजाता है।

कभी नहीं तोड़ी चुप्पी

रेखा ने हमेशा अपने सिंदूर लगाने पर चुप्पी ही साधी रखी। जब भी उनसे इसको लेकर कुछ भी पूछा गया तो उन्होंने कभी खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा। जब भी उनसे इसको लेकर पूछा जाता है वह किसी ना किसी तरह से सवालों को टाल देती हैं।

इस अभिनेता को लेकर भी सिंदूर से जुड़ा नाम 

रेखा के सिंदूर लगाने को लेकर हमेशा अमिताभ कारण बताए जाते हैं लेकिन एक और सितारा है जिसका नाम इस श्रेणी में जुड़ा था। वो कोई और नहीं अभिनेता संजय दत्त हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म जमीन आसमान की शूटिंग के दौरान रेखा और संजय एक दूसरे के करीब आ गए थे और दोनों ने शादी की थी। दरअसल रेखा की बायोग्राफी रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी में इस बात का हवाला दिया गया था। जिसके बाद ये खबर जमकर सुर्खियों में रही थी। हालांकि, इस बायोग्राफी के लेखक यासिर उस्मान ने इन खबरों को खारिज किया है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, यह गलत है, मेरी किताब में ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया गया है, लोग ठीक से पढ़ते नहीं हैं।

रेखा का इ्न पर आया दिल

विश्वजीत, नवीन निश्वचल, विनोद मेहरा, किरण कुमार, जितेन्द्र, शत्रुघ्न सिन्हा , संजय दत्त , अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के साथ रेखा का नाम जुड़ता रहा है। 1990 में रेखा ने बिजनेस मैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाई लेकिन 3 महीने में ही ये शादी टूट गई और एक दिन मुकेश ने फांसी का फंदा रेखा के दुपट्टे से लगा ली थी।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलरेखाअमिताभ बच्चनसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?