लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: राजकुमार हिरानी कभी बनना चाहते थे एक्टर, मुन्ना भाई एमबीबीएस से डेब्यू करके बने टॉप डायरेक्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 20, 2018 07:34 IST

भारतीय फिल्‍म निर्देशक, स्‍क्रीनराइटर और फिल्‍म एडिटर के तौर पर जाने- जाने वाले राजकुमार हिरानी का जन्म 20 नवंबर 1962 को नागपुर (महाराष्ट्र) में हुआ था।

Open in App

भारतीय फिल्‍म निर्देशक, स्‍क्रीनराइटर और फिल्‍म एडिटर के तौर पर जाने- जाने वाले राजकुमार हिरानी का जन्म 20 नवंबर 1962 को नागपुर (महाराष्ट्र) में हुआ था। बॉलीवुड में राजू कहे जाने वाले हिरानी का आज जन्मदिन है। उनके पिता का नाम सुरेश हिरानी है जो कि एक टाइपिंग स्कूल चलाते थे। शुरुआत में अभिनय की तरफ रुझान  होने के कारण उन्होंने थियेटर का रुख किया। लेकिन शायद हिरानी को अभिनय रास नहीं आया इसलिए उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट  (FTII) पुणे में एडिटिंग कोर्स में दाखिला लिया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपना फैसला बदला और निर्देशन में जाने की ठीनी। आइए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बनने तक के राजकुमार हिरानी के सफर पर गौर फरमाते हैं-

हिरानी के करियर की शुरुआत

राजू ने सिनेमा की शुरुआत विज्ञापनों के जरिए की। 1994 में 1942 ए लव स्टोरी , और 1998 में  करीब के प्रोमों के लिए काम किया। कहते हैं कि उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया। उन्होंने 1942: ए लव स्टोरी के प्रोमो और ट्रेलर में काम किया। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

हिरानी ने पहली फिल्म से ही किया धमाल 

 राजकुमार ने अपने फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के जरिए बॉलीवुड में बतौर निर्देशक पहली फिल्म बनाई। 2004 में आई इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड के अग्रणी निर्देशकों में ला दिया। संजय दत्त और अरशद वारसी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। फिल्म को देश से लेकर विदेश तक के फैंस ने सराहा। इतना ही नहीं इस फिल्म को कई अवार्ड भी दिए गए थे। इस फिल्म के करीब तीन साल बाद 2006 में राजकुमार हिरानी 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का अगला भाग 'लगे रहो मुन्नाभाई' लेकर आए। इस फिल्म को भी एक बार फिर से फैंस जमकर पसंद किया और फिल्म ने पर्दे पर धमाल कर दिया।

हीरानी और थ्री इडियट्स 

इसके बाद फिर राजकुमार हिरानी तीन साल बाद लौटे फैंस के लिए एक और शानदार फिल्म लेकर। 2009 में फिल्म 'थ्री इडियट्स' वो फिल्म थी जिसको आजतक हर कोई पसंद करता है। इस फिल्म को हिन्दी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म ने अपने टाइम पर कमाई के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म के लिए भी हिरानी को कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। इसके बाद उनकी फिल्म 'पीके' ने भी कई रिकॉर्ड तोड़ेस, इस फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। 

इसी साल उनकी फिल्म संजू भी पर्दे पर रिलीज हुई है। हमेशा की तरह से इस फिल्म को भी फैंस ने खूब सराहा है। हिरानी ने भी साबित किया कि वह जो भी फिल्म बनाएंगे वह फैंस को दीवाना ही करेगी। राजकुमार हिरानी 11 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं।

टॅग्स :राजकुमार हिरानीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?