लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Rajinikanth: कभी कुली और बस कंडक्टर की नौकरी किया करते थे रजनीकांत, फिर ऐसे बन गए फैंस के दिलों की धड़कन

By अमित कुमार | Updated: December 12, 2020 09:28 IST

साउथ में भगवान की तरह पूजे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत अपने अभिनय और स्टाइल के कारण फैंस के बीच राज करते हैं। रजनीकांत को अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देरजनीकांत ने अपने करियर में सभी तरह की फिल्मों में काम किया है। अपने अनोखे स्टाइल से वह आज भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। रजनीकांत ने मुंदरू मूगम नाम की फिल्म में पहली बार तिहरा रोल किया था। सोशल मीडिया पर रजनीकांत का बर्थडे धूमधाम से मनाया जा रहा है। फैंस लगातार अपने इस पसंदीदा कलाकार को विश कर रहे हैं।

‘थलाइवा’ के नाम से पहचाने जाने वाले तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का आज शनिवार को 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू में जन्मे रजनीकांत काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।  रजनीकांत आखिरी बार फिल्म ‘दरबार’ में नजर आए थे। बचपन में ही मां की मौत के बाद रजनीकांत को काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा था। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। 

मां के निधन के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी रजनीकांत के कंधे पर आ गई थी। शायद ही लोगों को पता होगा कि फिल्मों में आने से पहले वह कुली से लेकर बस कंडक्टर का काम कर चुके हैं। जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। प्रशंसकों ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर उनका जन्मदिन मनाया और राज्यभर में कई जगह सामुदायिक भोज का आयोजन भी किया गया।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर #Happy Birthday Superstar Rajinikanth

फिल्म जगत के साथ ही राजनीति क्षेत्र की हस्तियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।  ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की बधाईयों का आलम यह रहा कि हैशटैग Happy Birthday Superstar Rajinikanth ट्रेन्ड कर रहा है। फैंस रजनीकांत के लिए सफलता, स्वास्थ्य और खुशी की कामना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि आप प्रेरणा के सतत स्रोत हैं। मैं आपकी बेहतरीन जिंदगी की कामना करता हूं। 

दुनियाभर में मौजूद हैं रजनीकांत के फैंस

रजनी के फैंन केवल देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले हैं। अपने अभिनय के दमपर साधारण सी शक्ल रखने वाले रजनीकांत फैंस को अपनी दीवाने बनाए हुए हैं। रजनीकांत की शादी को 39 साल हो गए हैं। लेकिन इस रिश्ते की शुरुआत सालों पहले हुई थी। बात तब की है जब तमिल फिल्म 'थिल्लू मल्लू' की शूटिंग वह कर रहे थे। यह फिल्म साल 1979 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' की रीमेक थी। 

लता को पहली नजर में देखते ही दिल हार बैठे थे रजनीकांत

यह रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी। इस दौरान  उनको एक इंटरव्यू के  रिक्वेस्ट आई ये एक कॉलेज की मैगजीन थी। रजनी ने हां कर दी। लेकिन जो लड़की साक्षात्कार लेने आई वह कई और नहीं लता रंगाचारी थीं जो अब उनकी पत्नी हैं। रजनी पहली ही नजर में उन पर फिदा हो गए थे। रजनीकांत और लता ने 26 फरवरी 1981 को शादी के बंधन में बंध गए। रजनीकांत और लता के दो बच्चे हैं ऐश्वर्या और सौंदर्या। ऐश्वर्या की शादी धनुष से हुई है। धनुष भी फेमस एक्टर हैं। 

टॅग्स :रजनीकांतबर्थडे स्पेशलहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?