लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल : कभी नशे के आदी हो गए थे प्रतीक बब्बर, जानें ऐसी ही जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2018 08:03 IST

happy birthday prateik babbar ( हैप्पी बर्थडे प्रतीक बब्बर): धीरे धीरे अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में छाप छोड़ने वाले प्रतीक बब्बर का आज जन्मदिन है। 28 नवंबर, 1986 को जन्में प्रतीत राज बब्बर और स्म‍िता पाटिल के बेटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर अभिनेता और राजनेता हैं। उनकी माँ स्मिता पाटिल एक्टर थीं।प्रतीक की माँ स्मिता पाटिल की प्रसव के दौरान ही मृत्यु हो गयी थी। प्रतीक का पालन-पोषण उनके ननिहाल में हुआ।प्रतीक बब्बर ने 'जाने तू या जाने ना' से डेब्यू किया था।

धीरे-धीरे अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में छाप छोड़ने वाले प्रतीक बब्बर का आज जन्मदिन है।  28 नवंबर, 1986 को जन्में प्रतीत राज बब्बर और स्म‍िता पाटिल के बेटे हैं। शायद यही कारण है कि फैंस उनको उसी तराजु में तौलते हैं लेकिन प्रतीक की बात की जाए तो वह इस सबसे बिल्कुल अलग हैं। 

प्रतीक के जन्म के समय ही उनकी मां स्मिता का निधन हो गया था, जिसके बाद से प्रतीक अपनी नानी के पास रहकर बढ़े हुए हैं। उन्होंने मुंबई में एवीएम बांद्रा से अपनी स्कूलिंग पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने सेन्ट एंड्रियो कॉलेज से ग्रेजुएशन शुरू किया था लेकिन उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी। तमाम उतार-चढ़ाव की जिंदगी देखने वाले प्रतीक के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों को आज जानते हैं-

करियर की शुरुआत

फिल्मों में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत करने से पहले प्रतीक ने एड फिल्म मेकर प्रहलाद कक्कड़ के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। उन्होंने काफी समय तक प्रहलाद से काम की बारीकियों को समझा था। इसके बाद उन्होंने सबसे पहली फिल्म इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा के साथ 'जाने तू या जाने ना' की थी। जिसमें वह जेनेलिया के भाई के किरदार में नजर आए थे। 

ड्रग्स के थे आदी

कम उम्र से ही प्रतीक को नशे ने घेर लिया था। प्रतीक बब्बर ने अपनी ड्रग्स की लग पर खुद कहा था कि वह इसके जबरदस्त नशे के आदी हो गए थे। शायद लोगों को लगता होगा कि किसी भी बॉलीवुड सेलेब को नशे की लत होना आम बात है, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं था, मुझे नशे की लत मेरी जिंदगी की रियलिटी की वजह से लगी। लेकिन वह बुरी तरह से ड्रग्स की लत में डूबे हुए थे।

पिता से नफरत

ऐसे तो हर किसी को पता है कि स्मिता के निधन के बाद से प्रतीक अपनी नानी के पास रहकर बड़े हुए हैं और उनके और उनके पिता के बीच काफी दूरिया हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब कहा गया कि प्रतीक बब्बर अपने पापा से नफरत करते हैं। दरअसल प्रतीक के जन्म के कुछ ही दिनों में स्मिता पाटिल की डेथ हो गई थी। इसके बाद से प्रतीक अपनी नानी के पास रह कर बड़े हुए। प्रतीक ने एक समय में अपना सरनेम बब्बर लगाना भी बंद कर दिया था।

प्रतीक के अफेयर

प्रतीक का बॉलीवुड नें अफेयर सबसे तगड़े उनकी को-स्टार रहीं अभिनेत्री एमी जैक्सन से ही रहा। इतना ही नहीं फिल्म एक दीवाना था के समय उन्होंने अपने हाथ पर एमी के नाम का टैटू भी बनवाया था। सिर्फ इतना ही नहीं एमी ने भी हाथ पर प्रतीक के नाम का टैटू करवाया था। उसके कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे। हांलाकि दोनों ने अपने रिश्ते पर ना पहले कुछ कहा था ना अलग होने के बाद ही कुछ कहा था।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?