लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: कभी लड़के की तरह दिखने की वजह से इंडस्ट्री के लोग उड़ाते थे मजाक, फिर इस फिल्म ने बदल डाली करिश्मा कपूर की किस्मत

By अमित कुमार | Updated: June 25, 2020 07:22 IST

करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन राजा हिंदुस्तानी और दिल तो पागल है उनके करियर की सबसे बड़ी टर्निंग प्वॉइंट मानी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देकरिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में 1991 में प्रदर्शित फिल्म "प्रेम कैदी" से अपने करियर की शुरुआत की थी। जब करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब उन्हें अपने लुक्स के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।एक से एक बेहतरीन फिल्में करने के बाद करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म "राजा हिंदुस्तानी" से सातवें आसमान पर पहुंच गया। 2003 में करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं।

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। करिश्मा अपने अभिनय के साथ निजी रिश्तों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं।

करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में 1991 में प्रदर्शित फिल्म "प्रेम कैदी" से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई साथ ही करिश्मा कपूर के अभिनय को भी सराहा गया। इस बाद उन्होंने जिगर, अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। गोविंदा और अजय देवगन के साथ करिश्मा कपूर की जोड़ी को फैंस ने काफी सराहा। 

लड़के की तरह दिखने के कारण ट्रोल होती थी करिश्मा कपूर

बताया जाता है कि जब करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब उन्हें अपने लुक्स के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लोग उन्हें लड़के की तरह दिखने के कारण खूब ट्रोल किया करते थे। लेकिन राजा हिंदुस्तानी में जब लोगों ने एक्ट्रेस का लुक देखा, तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया था। इस फिल्म के बाद करिश्मा कपूर की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में की जाने लगी। 

राजा हिंदुस्तानी ने बदल दी किस्मत

एक से एक बेहतरीन फिल्में करने के बाद करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म "राजा हिंदुस्तानी" से सातवें आसमान पर पहुंच गया। ये वो फिल्म थी जिसने उनके करियर को बदल कर रख दिया था। फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को मेगास्टार के रूप में स्थापित कर दिया। जिसके बाद साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म "दिल तो पागल है" करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुये अभिनय से वह दर्शको का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही।

दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से की थी शादी

2003 में करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं। कहा जाता रहा है कि संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते करिश्मा को खटकते थे। इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा हुआ जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संजय से तलाक ले लिया। फिलहाल करिश्मा अपने बच्चों के साथ मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

टॅग्स :हैप्पी बर्थडेकरिश्मा कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!