लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: अभिषेक बच्चन से सगाई के बाद संजय से की थी करिश्मा ने शादी, जानें कुछ अनसुने किस्से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2018 07:38 IST

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है।

Open in App

मुंबई, 25 जून: बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। करिश्मा अपने अभिनय के साथ निजी रिश्तों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं। आइए जानतें हैं करिश्मा के जीवन की कुछ खास बातें-

करियर की शुरुआत

करिश्मा कपूर ने महज 15  साल की उम्र में 1991 में प्रदर्शित फिल्म "प्रेम कैदी" से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई साथ ही करिश्मा कपूर के अभिनय को भी सराहा गया। इस बाद उन्होंने जिगर, अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। 

मिली नई पहचान

एक से एक बेहतरीन फिल्में करने के बाद करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म "राजाहिंदुस्तानी" से सातवें आसमान पर पहुंच गया। ये वो फिल्म थी जिसने उनके करियर को बदल कर रख दिया था।  फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को मेगास्टार के रूप में स्थापित कर दिया। जिसके बाद साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म "दिल तो पागल है" करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुये अभिनय से वह दर्शको का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही।

करिश्मा की शादी

2003 ने करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं। कहा जाता रहा है कि  संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते करिश्मा को खटकते थे। इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा हुआ जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संजय से तलाक ले लिया। फिलहाल करिश्मा अपने बच्चों के साथ मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

अभिषेक से सगाई

करिश्मा कपूर की संजय से शादी से पहले उनकी सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दोनों की सगाई हुई थी। यही नहीं दोनों के घरों से शादी के कार्ड्स भी बंट गए थे लेकिन अचानक दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि दोनों क्यों अलह हुए। कहा जाता है कि जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद उनकी बहू फिल्मों में काम करे। जबकि करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं, जिस कारण से अभिषेक के साथ उनके रिश्ते में दरार आई और ये रिश्ता टूट गया । हांलाकि इन दोनों ने कभी इस रिश्ते के टूटने पर कुछ नहीं कहा है।

इस अभिनेता का साथ जुड़ा था नाम

कहा जाता है कि अजय देवगन और करिश्मा के बीच भी एक खास रिश्ता था। खबरों की मानें तो अजय उस समय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे कहा ये भी जाता है कि रवीना और अजय के बीच करिश्मा आ गई थीं। रवीना ने करिश्मा कपूर पर फिल्मों से निकलवाने का आरोप भी लगाया था। रवीना ने यहां तक कहा था कि अजय और करिश्मा के बच्चे जेब्रा की तरह ही पैदा होंगे। 

टॅग्स :करिश्मा कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल