लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब आशा भोसले ने हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की दी थी धमकी, जानें कुछ दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2018 09:08 IST

Happy Birthday Himesh Reshammiya: हिन्दी फिल्मों में ऑलराउंडर के नाम से मशहूर हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को राजोला गुजरात में हुआ था।

Open in App

अपने गाने के अंदाज के लिए फैंस को दीवाना करने वाले हिमेश रेशमिया का आज जन्मदिन है। हिन्दी फिल्मों में ऑलराउंडर के नाम से मशहूर हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को राजोला गुजरात में हुआ था। रेशमिया हिन्दी फिल्मों के जानेमाने संगीतकार हैं। हिमेश रेशमिया अच्छे संगीतकार के साथ-साथ फिल्म अभिनेता, निर्माता भी हैं। हिमेश हाल ही में अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आए थे।  'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे गानों का नाम लेते ही याद आते हैं हिमेश रेशमिया। बॉलीवुड सनसनी बनने से पहले दीपिका पादुकोण इनके साथ तेरा सुरूरगाने में नजर आ चुकी हैं।

आशा भोसले थप्पड़ जड़ने की कही बात

कहते हैं एक आरडी वर्मन के बारे में रेशमिया ने कुछ ऐसा कमेंट किया था जो किसी को गवारा ना था। हिमेश वर्मन के लिए जो टिप्पणी की थी वो आशा को नागवार गुजरी थी। ऐसे मे उन्‍होंने हिमेश को थप्‍पड़ रसीद करने की धमकी तक दे डाली थी। इसके बाद आशाजी की इस नाराजगी के बाद हिमेश को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्‍होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी थी। विशाल हृदय आशाजी ने भी हिमेश की इस गलती को भुलाते हुए उन्‍हें माफ कर दिया था।

विदेशों में किया दीवाना

हिमेश के हिट्स गानों की बात करें तो 'तेरा सुरूर', 'झलक दिखला जा', 'शकालाका बूम बूम', 'हुक्का बार', 'चलाओ ना नैनों से बाण', 'तंदूरी नाइट्स' जैसे तमाम गाने हैं। उनके टैलेंट का जादू केवल देश ही नहीं, विदेश में भी सिर चढ़कर बोला है। अपने 'टोपी वाले' हिमेश पहले भारतीय हैं, जिन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया थाष इतना ही नहीं एक बार हिमेश रेशमिया का नाम माइकल जैक्सन से भी जुड़ चुका है।

रेशमिया की शादी

 इसी साल 2018 मई में हिमेश रिशेमिया ने दूसरी शादी कर ली है। हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुजराती रीति रिवाजों से शादी की। हिमेश और सोनिया पिछले 10 साल से रिलेशन में थे। साल 2017 में हिमेश ने शादी के 22 साल बाद पहली पत्नी कोमल को तलाक दे लिया था। शादी में हिमेश की पहली पत्नी का बेटा भी मौजूद था।

हिमेश का करिय़र

हिमेश रेशमिया ने 2007 में फिल्म 'आपका सुरूर' से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्हें उनके इस पहले ही डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने 'कर्ज' (2008), 'रेडियो' (2009), 'खिलाड़ी 786' (2012), 'एक्सपोज'(2014), 'तेरा सुरूर' (2016) सहित अन्य फिल्मों में भी काम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, इनके गाए गाने हिट रहे। इन्होंने 'आप की कशिश..' ( फिल्म 'आशिक बनाया आपने', 2005), 'आशिक बनाया आशिक बनाया आपने..' ( फिल्म 'आशिक बनाया आपने', 2005), 'हुक्का बार...' (फिल्म 'खिलाड़ी 786', 2012), 'सारी सारी रात...' ('खिलाड़ी 786', 2012) सहित कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

टॅग्स :हिमेश रेशमियाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल