लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Chiranjeevi: चिरंजीवी का आज 66वां जन्मदिन, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

By वैशाली कुमारी | Updated: August 22, 2021 13:42 IST

22 अगस्त को चिरंजीवी अपना 66 वां जन्मदिन मना रहे हैं। चिरंजीवी का जन्म आंध्रप्रदेश के मोगालथुर में हुआ था। चिरंजीवी का असली नाम कोनीडेला शिव शंकर प्रसाद था।

Open in App
ठळक मुद्देचिरंजीवी का जन्म आंध्रप्रदेश के मोगालथुर में हुआ थाचिरंजीवी ने साउथ सिनेमा में और बॉलीवुड में सफलता पाने के बाद राजनीति  में भी अपनी किस्मत आजमाईसाल 2008 में चिरंजीवी ने आन्ध्र-प्रदेश में 'प्रजा राज्यम' नाम से अपनी पार्टी बनाई

साउथ सिनेमा के सुपर स्टार चिरंजीवी के बारे में आज कौन नहीं जानता है। उनके फैन्स सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि हिन्दी फिल्म जगत में भी हैं। आज यानी की 22 अगस्त को चिरंजीवी अपना 66 वां जन्मदिन मना रहे हैं। चिरंजीवी का जन्म आंध्रप्रदेश के मोगालथुर में हुआ था। चिरंजीवी का असली नाम कोनीडेला शिव शंकर प्रसाद था। बाद में चिरंजीवी को उनकी मां ने नाम बदलने का सुझाव दिया था। उनकी मां ने ही उन्हें चिरंजीवी नाम दिया था। उनके नाम का मतलब है हमेशा जीवित रहने वाला। आज उनके जन्मदिन पर हम जानेंगे चिरंजीवी की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते।

 1978 में "प्रनाम खारेडू" से की अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत: 

चिरंजीवी ने साल 1980 में सुरेखा से शादी की थी। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। उनका एक बेटा राम चरण तेजा है और दो बेटियां श्रीजा और सुष्मिता हैं। उनके बेटे रामचरण भी साउथ सिनेमा के जाने-माने कलाकार है। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में फिल्म प्रनाम खारेडू से किया था। खैर इस फिल्म में उनकी भूमिका बहुत ही छोटी थी। 

 फिल्म "खादी" ने दिलाई चिरंजीवी को सही पहचान: 

1978 में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद चिरंजीवी लगातार छोटे मोटे रोल करते रहे। लेकिन चिरंजीवी को एक जबरदस्त फिल्म की तलाश थी। उन्हें यह मौका साल 1983 में मिला। ‘खादी’ फिल्म ने उनके करियर पर चार चांद लगा दिए और वो रातों-रात स्टार बन गए। उन्होंने 80 और 90 के दौर में कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने हीरो, चैलेंज, इंद्रा और खून का रिश्ता जैसी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साउथ सिनेमा के अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। चिरंजीवी साउथ के पहले ऐसे सुपरस्टार थे, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में बुलाया गया।

 राजनीति में भी आजमाया हाथ: 

चिरंजीवी ने साउथ सिनेमा में और बॉलीवुड में सफलता पाने के बाद राजनीति  में भी अपनी किस्मत आजमाई। इस चीज में वो सफल भी हुए। साल 2008 में चिरंजीवी ने आन्ध्र-प्रदेश में 'प्रजा राज्यम' नाम से अपनी पार्टी बनाई। वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनावों में चिरंजीवी की पार्टी को 18 सीटों पर जीत मिली और इसके बाद उन्हें दक्षिण सिनेमा में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है।

 

टॅग्स :टॉलीवुड सिनेमाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!