लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन विशेष: सुखविंदर सिंह के वो 5 दमदार गाने, जिनको सुन आप भी कहेंगे संगीत के प्रति इनका जुनून है सदाबहार

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 18, 2018 06:41 IST

Happy Birthdau Sukhwinder Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 पंजाब के अमृतसर में हुआ।

Open in App

मुंबई, 18 जुलाई: सुरों के सरताज मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 पंजाब के अमृतसर में हुआ। 'कर्मा' से अपने संगीत के सफर की पहली उड़ान भरने वाले सुखविंदर सिंह ने  महज 8 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। सुखविंदर सिंह करीब दो दशक से सिने जगत में हैं और उनका कहना है कि संगीत के प्रति उनका जुनून सदाबहार है।  सुखविंदर सिंह का कहना है कि कलाकार को अहंकार और असुरक्षा की भावना को घर नहीं करने देना चाहिए। सुखविंदर सिंह ने ज्यादातर सुपरहिट गाने बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की फिल्मों में दिए हैं। 

1998 में शाहरुख खान की आई फिल्म 'दिल से' में 'छैयां छैयां' गाने में सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी। ये गाना हिट लिस्ट में शामिल है। 'दिल से' के अलावा  'ताल', '1947 अर्थ','दाग', 'जानवर', 'दिल्लगी', 'तक्षक', 'तेरे नाम', 'अपना सपना मनी मनी', 'मुसाफिर', 'चक दे इंडिया', 'ओम शांति ओम', 'ब्लैंक एंड व्हाइट' जैसे फिल्मों में गाने गाए। इनके सारे ही गाने लगभग सुपरहिट रहे हैं। जो लोगों के दिलों में घर कर जाती है। 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के गाने 'जय हो' से सुखविंदर सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

सुखविंदर सिंह को पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर का पुरुस्कार फिल्म दिल से के गाने छैंया-छैंया के लिए मिला था।  इस फिल्म का संगीत ए-आर रहमान ने दिया था।  इसके अलावा उन्हें फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के गाने हौले-हौले के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर का पुरुस्कार मिल चुका है। सुखविंदर सिंह का मानना है, '' अंहकार , आक्रामकता और असुरक्षा की भावना एक संक्रमण की तरह हैं और अगर आपमें ये नहीं है तो यह अच्छी बात है। 

सुखविंदर सिंह अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं, ''अच्छी गायकी ही आपको करियर में आगे लेकर जाती है। तभी लोग आपकी आवाज से ऊबते नहीं हैं। संगीत के लिए मेरा जुनून कभी खत्म नहीं होगा। जब तक आप में जुनून है तब तक आप अन्य का मनोरंजन कर सकते हैं , जिस दिन जुनून खत्म उस दिन आप कुछ नहीं रह जाएगा।"

तो आइए सुखविंदर सिंह के जन्म दिन पर सुनते हैं उनके पांच सदाबहार गाने... 

1- 'छैयां छैयां- फिल्म 'दिल से'- इस गाने में संगीत एआर रहमान ने दिए हैं। 

2- सुखविंदर सिंह ने 1998 में आई फिल्म 'ताल' का सुपरहिट गाना 'रमता जोगी' गाना गाया। इस गाने में भी संगीत एआर रहमान ने दिए थे। 3- सुखविंदर सिंह और एआर रहमान की जोड़ी ने 'जय हो' को 'ऑस्कर अकादमी अवॉर्ड' और 'ग्रैमी अवॉर्ड' से नवाजा जा चुका है। 2009 में आई 'स्लमडॉग' के सुपरहिट गाने 'जय हो' से सुखविंदर सिंह को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। 

4- शाहरुख खान की 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' की फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी सुखविंदर सिंह ने गाया। जो काफी सुपरहिट रहा। 

5- फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के गाने हौले-हौले के लिए सुखविंदर सिंह को  फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर का पुरुस्कार मिला है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?