लाइव न्यूज़ :

Army Day 2020: हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए सेना पर बनी ये फिल्में, दिखाती हैं इंडियन आर्मी का शौर्य

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 15, 2020 13:50 IST

बॉर्डर से लेकर उरी तक अनगिनत फिल्में पर्दे पर सेना की जाबांज दांस्ता को पेश करती हैं।आइये जानते हैं आखिर कौन सी होंगी ये फिल्में हैं-

Open in App

आज आर्मी दिवस है। ऐसे में आज सेना के जज्बे को हर कोई याद कर रहा है। वहीं, सेना की पृष्ठभूमि पर फिल्मों के निर्माण का सिलसिला काफी पुराना है। देशभक्ति का भाव जगाने वाली ऐसी फिल्मों को दर्शक पसंद भी खूब करते हैं। बॉर्डर से लेकर उरी तक अनगिनत फिल्में पर्दे पर सेना की जाबांज दांस्ता को पेश करती हैं।आइये जानते हैं आखिर कौन सी होंगी ये फिल्में हैं-

 पलटन

जे. पी. दत्ता की फिल्म पलटन सेना के जज्बे को पेश करती है।फिल्म में सेना के युद्ध और उनके पराक्रम को बखूबी पेश किया गया था। इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था।

‘परमाणु’ : द स्टोरी ऑफ पोखरण

ये फिल्म 1998 में जैसलमेर के पोखरण में भारत द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण पर आधारित है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था।  जॉन अब्राहम फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं और फिल्म के सह-निर्माता भी थे। उनके अलावा डायना पेंटी भी आर्मी अफसर के किरदार में हैं। बोम्मन ईरानी भी  फिल्म का प्रमुख हिस्सा हैं। 

राज़ी

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और विकी कौशल लीड रोल में नजर आए।  1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की कहानी हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है। ‘राज़ी’ की शूटिंग पंजाब और कश्मीर में की गई है। कुछ हिस्सा मुंबई में भी फिल्माया गया।

सूबेदार जोगिंदर सिंह

साल 1962  में चीन के खिलाफ युद्ध में अदम्य पराक्रम दिखाने वाले भारतीय सेना के सूबेदार जोगिन्दर सिंह की जिन्दगी पर आधारित है यह फिल्म। भारत सरकार ने जोगिंदर सिंह को मरणोपरांत युद्ध काल के सबसे ऊंचे सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा। वीरता से भरी इसी कहानी पर पंजाबी फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’बनाई। जोगिंदर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं  गिप्पी ग्रेवाल। 

उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक

इंडियन आर्मी पर बनी हालिया रिलीज फिल्‍म 'उरी' को दर्शकों और क्रिटिक्‍स से काफी सराहना मिली। विकी कौशल, परेश रावल स्‍टारर यह फिल्‍म रियल लाइफ सर्जिकल स्‍ट्राइक और सफल ऑपरेशन की कहानी पर बेस्‍ड थी। फिल्‍म की सिनेमटॉग्रफी, डायलॉग्‍स को खूब पसंद किया गया।

बॉर्डर

1997 में आई फिल्‍म बॉर्डर वॉर पर बनी बॉलिवुड की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍मों में से एक है। डायरेक्‍टर जेपी दत्‍ता की इस मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्‍ना, जैकी श्रॉफ जैसे ऐक्‍टर्स नजर आए थे। 1971 में हुए भारत-पाकिस्‍तान के युद्ध पर बनी इस फिल्‍म के गाने, एक-एक सीन्‍स आज भी लोगों की जुबां पर हैं।

1971

साल 2007 में आई फिल्‍म '1971' का डायरेक्‍शन अमृत सागर ने किया था। फिल्‍म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के समय के कैदियों की है। फिल्‍म में मनोज बाजपेयी, रवि किशन, पीयूष मिश्रा अहम रोल में थे।

​एलओसी करगिल

2003 में आई इस फिल्‍म का निर्देशन भी जेपी दत्‍ता ने ही किया था। भारत और पाकिस्‍तान के बीच हुए करगिल युद्ध पर बेस्‍ड इस फिल्‍म में कई बड़े ऐक्‍टर्स की फौज थी जिसमें संजय दत्‍त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी जैसे नाम शामिल हैं। यह 'बॉर्डर' की तरह तो सफल नहीं हुई लेकिन दर्शकों ने इसे भी काफी पसंद किया।

लक्ष्‍य

2004 में आई बॉलिवुड वॉर ड्रामा फिल्‍म 'लक्ष्‍य' का डायरेक्‍शन फरहान अख्‍तर ने किया था। रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्‍चन स्‍टारर इस फिल्‍म की कहानी लेफ्टिनेंट करण शेरगिल के इर्द-गिर्द थी जो पाकिस्तानी सैनिकों पर विजय के लिए अपनी टीम को लीड कर ते हैं।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?