लाइव न्यूज़ :

Scam 1992 Review: 1992 का वो स्कैम जिसने सरकार तक की हिला दी थीं जड़ें... यहां पढ़ें रिव्‍यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2020 14:35 IST

हंसल मेहता ने इस बड़े स्कैम को बड़े ही सलीके से पर्दे पर उतारा है और इस ढंग से निर्देशन किया है कि वेब सीरीज़ 'स्कैम 1992' की कहानी कही भी कमज़ोर नहीं पड़ती है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी फैंस के सामने पेश हो गई हैये सीरीज 9 अक्टूबर को सोनी एप पर रिलीज हो गई है

वेब सीरीज- स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी

डायरेक्टर- हंसल मेहता

स्टार कास्ट- प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी, शारिब हाशमी, निखिल द्विवेदी, रजत कपूर, सतीश कौशिक, हेमंत खेर

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म- सोनी लिव

रेटिंग- 4/5

स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी फैंस के सामने पेश हो गई है।ये बेवसीरीज हंसल मेहता की है। ये सीरीज 9 अक्टूबर को सोनी एप पर रिलीज हो गई है। इस वेब सीरीज के चर्चा में होने का कारण यह है कि ये असली स्कैम पर बेस्ड है। इतना ही नहीं ऐसा स्कैम जिसने 80-90 के दशक में पूरा शेयर मार्केट हिल गया था। ऐसा घोटाला जिसमें 5000 करोड़ रुपये की हेराफेरी थी।

 वेब सीरीज़ 'स्कैम 1992' में प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी, शारिब हाशमी, निखिल द्विवेदी, रजत कपूर, सतीश कौशिक, हेमंत खेर और भी कई स्टार्स लीड रोल में हैं। वेब सीरीज़ 'स्कैम 1992' पत्रकार देबाशीष बासु और सुचेता दलाल की किताब ' द स्कैम' पर आधारित है। आइये जानते हैं इसकी कहानी-

क्या है इसकी कहानी

कहानी शुरू होती है हर्षद मेहता (प्रतीक गांधी) जिसके पिता व्यापारी हैं लेकिन काम बंद हो जाता है। ऐसे में घर की स्थिति बेहतर करने के लिए हर्षद और उसका भाई अश्विन मेहता (हेमंत खेर)छोटे मोटे काम करने लगते हैं। हर्षद जल्द से जल्द पैसा कमाना चाहता है जिस कारण से वह शेयर मार्केट में घुस जाता है और शेयर मार्केट में पैसे लगाने लगता है।  हर्षद जल्दी ही मार्केट में अपना नाम बनाने में कामयाब हो जाता है और भाई के साथ मिलकर एक कंपनी भी खोलता है।जिसके बाग हर्षद शेयर मार्केट के साथ ही मनी मार्केट का भी बिग बुल बन जाता है। 

इसके साथ ही कहानी आगे बढ़ती है और वह बैंकों के साथ पैसों का लेन-देन करना शुरू कर देता है।इसी बीच अचानक एक दिन  टाइम्स ऑफ़ इंडिया की पत्रकार सुचेता दलाल (श्रेया धनवंतरी) को कहीं से पता लगता है कि सबसे बड़े बैंक एसबीआई में पांच सौ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इसके बाद सुचेता जांच करती है और अख़बार में आर्टिकल लिखती हैं।जिसके बाद मामला छा जाता है और जांच सीबीआई के पास पहुंचता है। सीबीआई ऑफिसर माधवन (रजत कपूर) मामले की जाँच शुरू करते हैं। लेकिन ये घोटाल बैंक से शुरू हुआ यह घोटाला राजनीतिक मोड़ लेता है और इसमें प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हाराव का नाम भी आने लगता है। वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में अंत में क्या सामने आता है और हर्षद मेहता के साथ क्या होता है? यह सब जानने के लिए आपको सोनी लिव पर वेब सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' देखनी पड़ेगी। यह 10 एपिसोड की सीरज़ है।

बेवसीरीज की समीक्षा

 जब ये मामला सामने आया था तो पूरा देश हिल गया है। लोग हैरान तो उस वक़्त हो गये जब 1993 में हर्षद मेहता ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव पर केस से बचाने के लिए 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। हर्षद मेहता ने इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया था और इसमें उनका साथ जाने-माने वकील स्व. राम जेठमलानी ने दिया था। 31 दिसंबर 2001 को दिल का दौरा पड़ने से हर्षद मेहता की मौत हो गई थी। इस घोटाले को सामने लाने के लिए पत्रकार सुचेता को 2006 में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

निर्देशन

‘ओमर्टा’,’ शाहिद’ और ‘अलीगढ़’ जैसी फ़िल्में बना चुके निर्देशक हंसल मेहता ने इसको फैंस के सामने पेश किया है। इस वेब सीरीज़ में बैकग्राउंड म्यूजिक, डायलॉग्स और सिनेमैटोग्राफ़ी सब कुछ काफी अच्छा है। 

एक्टिंग

हर्षद मेहता के किरदार में प्रतीक गांधी ने बेहतरीन अभिनय किया है। उनकी बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग ने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। सुचेता दलाल के किरदार में श्रेया धनवंतरी ने अच्छी एक्टिंग की है। शारिब हाशमी का किरदार सीरीज़ में भले ही छोटा रहा हो लेकिन उन्होंने भी एक अलग छाप छोड़ी। इसके अलावा सतीश कौशिक, हेमंत खेर, रजत कपूर, जय उपाध्याय, चिराग बोहरा, अंजलि बैरोत, अनंथ नारायण, निखिल द्विवेदी और अन्य स्टार्स ने भी शानदार अभिनय किया। 

टॅग्स :वेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया