लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, Tweet कर लिखा- उनके यू-टर्न ने मेरा दिल...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 2, 2020 10:24 IST

हंसल मेहता ने ट्वीट करके अरविंद केजरावाल पर तंज कसा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है

दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने राजद्रोह के 4 साल पुराने एक मामले में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार  (Kanhaiya Kumar) और 9 अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी है। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने अरविंद केजरीवाल को लेकर एक ट्वीट किया है

हंसल मेहता ने ट्वीट करके अरविंद केजरावाल पर तंज कसा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर चुके हैं। वहीं हंसल मेहता की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं।

बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने अपने ट्विटर हैंडल से 'अमूल' का पोस्टर शेयर किया है।इस पोस्टर को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने  ट्विटर हैंडल से लिखा, "सिर्फ अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को टैग कर रहा हूं क्योंकि उनके यू-टर्न ने मेरा दिल तोड़ दिया है।

दरअसल 'अमूल' के इस पोस्टर में लिखा था, "दिल्ली ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा" हंसल मेहता के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में हंसल मेहता ने इस तरह से दिल्ली  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशना साधा है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 19 फरवरी को दिल्ली के गृह सचिव को खत लिखकर जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार से जुड़े जेएनयू देशद्रोह मामले में मंजूरी देने की की प्रक्रिया का अनुरोध किया था।उल्लेखनीय है कि नौ फरवरी 2016 को जेएनयू परिसर में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु और मकबूल बट को दी गई फांसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।इस मामले में कन्हैया, उमर खालिद को गिरफ्तार किया गया था

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालकन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?