लाइव न्यूज़ :

आज सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी को मजबूर हैं बॉलीवुड अभिनेता सवी सिद्धू, बस के लिए भी नहीं होते पैसे

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 19, 2019 04:52 IST

"मेरे पास बस के पैसे नहीं हैं। अपने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को मिलने के ऐसे हालत हैं। जाकर फिल्म देखना, तो मेरे लिए सपा है अब। बहुत फिल्म मिस कर रहा हूं। देखने का मन करता है, लेकिन मेरे आर्थिक हालात ऐसे हैं।"

Open in App

गुलाल, ब्लैक फ्राइडे, पटियाला हाउस जैसी फिल्मों में काम कर चुके त्रिलोचन सिंह उर्फ सवी सिद्धू इन दिनों बेहद तंगहाली से गुजर रहे हैं। आलम ये है कि आज उन्हें अपना घर चलाने के लिए एक अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है। एक बेवसाइट को जब सवी सिद्धू ने अपनी कहानी बताई, तो एक बार फिर जगमगाती फिल्मी दुनिया का दूसरा पहलू सामने आ गया।

अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत के बारे में बताते हुए वो बोले, "अनुराग कश्यप मिले स्ट्रगल करते-करते, तो मुझे पांच में लिया। उनकी जो पहली फिल्म थी, रिलीज नहीं हुई। उसके बाद उन्होंने मुझे ब्लैक फ्राइडे में लिया, जिसमें मैंने कमिश्नर का रोल किया। उसके बाद उनके साथ मैंने गुलाल भी की। मैंने यश राज, सुभाष जी के साथ, निखिल आडवाणी के साथ पटियाला हाउस की।"

सवी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से पूरी की, जिसके बाद वह चंडीगढ़ चले गए। जब वह ग्रैजुएशन कर रहे थे, तो उन्होंने मॉडलिंग का ऑफर मिला। इसके बाद वह लॉ की डिग्री के लिए वापस लखनऊ चले आए। इस बीच सवी ने थियेटर भी किया। सवी बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही 'एक्टिंग का कीड़ा' था। वह बताते हैं कि, "जब से मेरे भाई की एयर इंडिया में जॉब लगी, तब से उनके लिए मुंबई आना आसान हो गया। फिर जैसे स्ट्रगल होता है... मैंने शुरू किया प्रोड्यूसर्स को मिलना।"

वो आगे कहते हैं, काम की कभी प्रॉब्लम नहीं हुई। मुझे ही छोड़ना पड़ा कि मैं नहीं कर पा रहा हूं। ऐसा लगता था, जैसे काम मेरा ही इंतजार कर रहा है। यहां जैसे लोगों को काम मिलता नहीं और मेरे पास इतना काम है कि मैं काम नहीं कर पा रहा। मेरी हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ रही हैं। मेरी आर्थिक समस्याएं भी बढ़ गईं। सेहत खराब हुई, तो काम खत्म हो गया।"

अपनी करियर के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए सवी ने कहा, "सबसे बुरा वक्त तब था, जब मैंने अपनी पत्नी को खो दिया। इसके बाद उनके पिता, माता की भी मृत्यु हो गई, जिसने उन्हें तोड़ दिया। इसके बाद वह काफी अकेले पड़ गए।"

सवी हाउसिंग सोसायटी में 12 घंटे शिफ्ट करते हैं। वह बताते हैं, "मेरे पास बस के पैसे नहीं हैं। अपने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को मिलने के ऐसे हालत हैं। जाकर फिल्म देखना, तो मेरे लिए सपा है अब। बहुत फिल्म मिस कर रहा हूं। देखने का मन करता है, लेकिन मेरे आर्थिक हालात ऐसे हैं।"

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?