लाइव न्यूज़ :

बंगाल में फिल्म व TV सीरियल्स की शूटिंग को मंजूरी, दस जून से फॉलो करने होंगे ये नियम

By भाषा | Updated: June 8, 2020 16:46 IST

सरकार ने भले ही शूटिंग करने की अनुमति दे दी है लेकिन प्रोडक्शन हाउस और फिल्मकार इस बात को लेकर संदेह में हैं कि तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कैसे वापस काम शुरू किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्माता तकनीशियनों के लिए 25 लाख रुपये के कोविड -19 बीमा प्रीमियम का भुगतान करेंगे और कलाकारों के लिए प्रीमियम के 50 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। देश में 24 मार्च से ही जारी लॉकडाउन में निरुद्ध क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर कई रियायतें दी गई हैं। 

पश्चिम बंगाल में फिल्मों की शूटिंग दस जून से शुरू होगी, जो मार्च में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने और लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद हैं। पश्चिम बंगाल के पीडब्ल्यूडी, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अरूप बिस्वास ने रविवार को फिल्म जगत के सभी हितधारकों के साथ बैठक के बाद कहा कि शूटिंग बुधवार से शुरू होगी, जिसमें अधिकतम 35 लोग ही काम कर सकेंगे और बाल कलाकारों को शूटिंग पर आने पर मनाही होगी।

बिस्वास ने कहा कि धारावाहिकों में वरिष्ठ कलाकारों के लिये बनाए गए नए नियमों की तर्ज पर फिल्मों में भी 65 वर्ष से अधिक आयु के कलाकारों को भी शूटिंग में शामिल होने से पहले हलफनामे पर हस्तक्षार करने होंगे। मंत्री ने कहा कि यह तय किया गया है कि निर्माता तकनीशियनों के लिए 25 लाख रुपये के कोविड -19 बीमा प्रीमियम का भुगतान करेंगे और कलाकारों के लिए प्रीमियम के 50 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। 

वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भले ही शूटिंग करने की अनुमति दे दी है लेकिन प्रोडक्शन हाउस और फिल्मकार इस बात को लेकर संदेह में हैं कि तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कैसे वापस काम शुरू किया जाए। फिल्मकारों का कहना है कि मनोरंजन जगत के एक बार फिर पटरी पर लौटने और ‘‘लाइट, कैमरा, एक्शन’’ बोलने में समय लग सकता है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगे लॉकडाउन की वजह से उद्योग ठप्प सा पड़ गया था, जिसके चलते आर्थिक नुकसान होने के साथ ही लाखों लोगों की नौकरी भी गई। 

अब पटकथा को सामाजिक दूरी के नियम के अनुरूप बनाना, ‘आउट डोर’ शूटिंग के कम कर्मियों को ले जाना, बजट प्रबंधन जैसी कई बड़ी चुनौतियां लोगों के समक्ष है। देश में 24 मार्च से ही जारी लॉकडाउन में निरुद्ध क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर कई रियायतें दी गई हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल