लाइव न्यूज़ :

सचिन तेंदुलकर पर बनी फिल्म 'गॉड ऑफ क्रिकेट' का मोशन पोस्टर आया सामने, इस खास दिन रिलीज होगी फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2020 10:00 IST

साल 2017 में सचिन तेंदुलकर पर आधारित फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' रिलीज हो चुकी है। यह एक डॉक्यूमेंट्री स्पोर्ट्स फिल्म थी जिसमें उनके क्रिकेट से लेकर निजी जिंदगी से जुड़े पहलुओं को दर्शाया गया था

Open in App
ठळक मुद्देमहान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया है इस खास मौके पर हर किसी ने सचिन को बधाईं दीं।

भारतीय क्रिकेट टीम की जान और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 24  अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर हर किसी ने सचिन को बधाईं दीं। ऐसे में इस खास दिन पर फैंस को भी बदले में कुछ बेहद खास मिल गया है। दरअसल सचिन के जीवन से प्रेरित फिल्म गॉड ऑफ क्रिकेट का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर के सामने आने की खुशी फैंस के बीच देखते बन रही है।

फिल्म गॉड ऑफ क्रिकेट अगले साल 24 अप्रैल को सचिन के जन्मदिन पर ही रिलीज की जाएगी। ऐसे में फैंस को फिल्म के लिए अभी पूरे एक साल का इंतजार करना होगा। मेकर्स ने मोशन पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

इस बात की घोषणा डायरेक्टर महेश भट्ट की आवाज के द्वारा की गई है।पहलवान से अभिनेता बने संग्राम सिंह फिल्म में  अहम रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसे में संग्राम का कहना है कि मेरे लिए काफी स्पेशल है क्योंकि  मैं खेल पर आधारित एक फिल्म में काम कर रहा हूं। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि सचिन के रोल में कौन नजर आने वाला है। लेकिन फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

गौरतलब है कि साल 2017 में सचिन तेंदुलकर पर आधारित फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' रिलीज हो चुकी है। यह एक डॉक्यूमेंट्री स्पोर्ट्स फिल्म थी जिसमें उनके क्रिकेट से लेकर निजी जिंदगी से जुड़े पहलुओं को दर्शाया गया था। इसके साथ ही फिल्म में कई ऐसे दिलचस्प पहलू देखने को मिले थे जो पहले कभी सामने नहीं आए थे। 

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!